{"_id":"5e51fdea8ebc3ef3951e2fc5","slug":"delhi-old-woman-murdered-by-son-in-law-due-to-doubt-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पत्नी का गर्भपात कराने के शक में दामाद ने की सास की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पत्नी का गर्भपात कराने के शक में दामाद ने की सास की हत्या
Sun, 23 Feb 2020 09:52 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 23 Feb 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुंडका इलाके में 14 फरवरी को हुई बुजुर्ग महिला की हत्या के पीछे उसके दामाद का ही हाथ है। शनिवार को स्पेशल सेल के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पंकज को शक था कि उसकी पत्नी का दो बार गर्भपात उसकी सास ने जबरन कराया था। इससे नाराज होकर आरोपी ने साथियों संग मिलकर पांच गोली मारकर हत्या कर डाली।
विज्ञापन
स्पेशल सेल ने आरोपी के साथी उज्ज्वल डबास को पकड़ लिया है। उसने पूछताछ में पुलिस को यह चौंकाने वाली जानकारी दी। अब पुलिस को पंकज व एक अन्य आरोपी अजीत की तलाश है। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) पीएस कुशवाह ने बताया कि उज्ज्वल डबास के कब्जे से एक पिस्तौल और नौ कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में उसने बताया कि उसके साथी पंकज का अपनी सास से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
उसे शक था कि उसकी पत्नी का दो बार गर्भपात कराने के पीछे उसकी सास का हाथ था। पुलिस ने कहा कि पंकज की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी और वह अपनी मां के साथ रह रही थी। पंकज इस बात को लेकर काफी वक्त से नाराज था। इस दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सास की हत्या की योजना तैयार की।
विज्ञापन
14 फरवरी को जब उसकी सास किसी काम से ई-रिक्शा से घर जा रही थी तभी आरोपियों ने गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी कार से फरार हो गए। हत्या में शामिल उज्ज्वल डबास के इलाके में छिपे होने की सूचना मिली। इस आधार पर स्पेशल सेल ने उसे दबोच लिया।
आरोपी डबास ने यह भी खुलासा किया कि फरवरी की शुरुआत में उसके गिरोह ने लाडपुर गांव के सरपंच से 15 लाख रुपये की मांग की थी। जब सरपंच ने रुपये नहीं दिए तो डबास और उसके साथी अजीत ने उस पर भी गोलियां चलाई थीं।