फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi old man beaten badly for giving suggestion to tie dog in shahdara

दिल्ली: कुत्ते के गले में पट्टा डालने की नसीहत पर बुजुर्गु को अधमरा किया

Wed, 10 Nov 2021 01:14 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 10 Nov 2021 01:14 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक राजीव भाटिया परिवार के साथ गीता कॉलोनी इलाके में रहते हैं। घर के पास ही उनका स्पीकर का कारोबार है।

विज्ञापन
Delhi old man beaten badly for giving suggestion to tie dog in shahdara
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा जिले की गीता कॉलोनी इलाके में खूंखार कुत्ते को गले में पट्टा डालकर घुमाने की सलाह देना एक बुजुर्ग को महंगा पड़ गया। कुत्ते के मालिक ने अपने भाई के साथ मिलकर बुजुर्ग राजीव भाटिया (60) को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राजीव भाटिया परिवार के साथ गीता कॉलोनी इलाके में रहते हैं। घर के पास ही उनका स्पीकर का कारोबार है। रविवार रात करीब 9.00 बजे वह अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। इनकी दुकान वाली बिल्डिंग में पांचवी मंजिल पर रहने वाला युवक हन्नी अपने बड़े भाई के साथ पालतू कुत्ता घुमा रहा था। कुत्ता खुला ही था  और आते-जाते लोगों पर भौंक रहा था।
विज्ञापन


कुत्ता किसी को काट न ले, इसके लिए राजीव ने हन्नी से कुत्ते के गले में पट्टा डालने के लिए कह दिया। इस बात पर हन्नी और उसका भाई भड़क गया। दोनों ने गाली- गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने डंडे से राजीव पर हमला कर दिया। पिटाई की वजह से वह बुरी तरह जख्मी होकर सड़क पर अचेत हो गए। सूचना मिलने के बाद राजीव के परिजन मौके पर पहुंचे। बाद में उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed