फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi officials will spy on your weddings so that you dont create noise pollution

सावधान! केजरीवाल के अधिकारी करेंगे दिल्ली की शादियों में जासूसी

Tue, 08 Mar 2016 03:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 Mar 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
delhi officials will spy on your weddings so that you dont create noise pollution
शादी, बारात

कहीं आप अपने घर की शादी में कई बैंड वालों को बुलाने की तो नहीं सोच रहे और खूब पटाखे तो नहीं छोड़ने वाले? अगर ऐसा है तो सावधान हो जाइए क्योंकि कोई आपके शोर-शराबे पर नजर रखे हुए हो सकता है।

विज्ञापन


आप हैरान मत होना अगर कुछ अज्ञात शख्स आपके शादी के पंडाल के आस-पास दिखने लगे। क्योंकि जल्द ही दिल्ली की शादियों में कुछ अधिकारी स्तर के लोग दिखने लगेंगे जो आपकी शादियों में ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण का स्तर क्या है इसपर नजर रखेंगे।
विज्ञापन


जी हां दिल्ली सरकार ने शादियों में होने वाले गैरजरूरी ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण को रोकने के‌ लिए एक उपाय ढूंढा है। इसके तहत अब दिल्ली की शादियों में अधिकारी लोग जासूसी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

delhi officials will spy on your weddings so that you dont create noise pollution
शादी, बारात

मालूम हो कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के एक फैसले को ध्यान में रखते हुए ध्वनि प्रदूषण नियम 2000 को सख्ती से लागू कराने के लिए दिल्ली में होने वाले शादी समारोहों पर नजर रखी जाएगी। इसके तहत कुछ महत्वपूर्ण और ज्यादा इस्तेमाल होने वाले शादी के वेन्यू पर ध्वनि प्रदूषण मापने वाले डिवाइस रखे जाएंगे। इसके साथ ही अधिकारी भी रखे जाएंगे जो नियम तोड़ने वालों पर नजर रखेंगे।

यह सारी बातें उस बैठक में तय की गईं जिसमें दिल्ली के स्टेक होल्डर भी मौजूद थे और वहां दिल्ली के वायु प्रदूषण को लेकर चर्चा हो रही थी। शादियों का मौसम दिल्ली के लिए हमेशा ही एक बुरे सपने की तरह रहा है क्योंकि शादी वाले दिन पूरा शहर जाम की समस्या से जूझता है।

जो घर बैंक्वेट हॉल के समीप होते हैं उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। अक्सर ही जिन दिनों का मूहूर्त शुभ होता है उनमें 20 हजार से अधिक शादियां पड़ती हैं। पीक सीजन के दौरान शादियों के डेस्टिनेशन छतरपुर, महरौली, अलिपुर, वैशाली और कौशांबी तो एंट्री प्वा‌इंट पर ही चोक हो जाते हैं।

अधिकारियों की इस बैठक में ये भी तय किया गया कि पटाखे बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चीजों में कुछ मेटल जैसे बेरियम स्टोनियम और कॉपर पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही साथ ध्वनि प्रदूषण मापने के लिए डिवाइस भी खरीदे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed