फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi officials did not follow high court guideline

जज साहब, नहीं मिल रहा पीने का पानी

Sat, 04 Jan 2014 12:52 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Jan 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
Delhi officials did not follow high court guideline

नई दिल्ली में शाहदरा के मोहल्ला गंगाराम व तेलीवाड़ा में पानी के टैंकरों की आपूर्ति रुकने पर स्थानीय लोगों ने दिल्ली जल बोर्ड को अदालत की अवमानना का नोटिस भेजा है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने इलाके में भूमिगत जलाशय के निर्माण का आदेश दिया है। निर्माण की अवधि के दौरान रोजाना दो टैंकर भेजने का निर्देश भी कोर्ट ने दिया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जल बोर्ड ने पानी के टैंकरों को भेजना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


तेलीवाड़ा निवासी अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार शर्मा ने दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ को अदालती अवमानना का नोटिस भेजकर जल आपूर्ति रोकने का कारण पूछा है। शर्मा ने अपने नोटिस में तीन दिनों से पानी के टैंकर न आने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने 06 अक्तूबर 2010 को इलाके में पानी के दो टैंकर भेजने का निर्देश दिया था। दूसरी ओर हाईकोर्ट ने 29 फरवरी 2012 को इलाके में जल संकट के निपटारे के लिए जलाशय बनाने का निर्देश दिया था।


हाईकोर्ट के आदेश के बाद भोलानाथ नगर स्थित एमसीडी पार्क में जलाशय का निर्माण शुरू हुआ था। इस जलाशय का निर्माण डेढ़ साल में पूरा होना था, लेकिन दो साल बीतने के बाद भी पूरा नहीं हुआ है। इस संबंध में जल बोर्ड की प्रवक्ता संजय चीमा ने तथ्यों की जानकारी के अभाव में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed