Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Nursery Admissions Wait will end today schools will release marks

Delhi Nursery Admissions: आज खत्म होगा इंतजार, स्कूल जारी करेंगे अंक; 12 और 29 जनवरी को जारी होगी सूची

Fri, 05 Jan 2024 03:13 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 05 Jan 2024 03:13 PM IST
सार

सभी स्कूलों को छात्रों को 100 प्वाइंटस फॉर्मूले पर अंक देने होंगे और इसकी जानकारी सार्वजनिक तौर पर देनी होगी।

विज्ञापन
Delhi Nursery Admissions Wait will end today schools will release marks
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नर्सरी दाखिले को लेकर अभिभावकों का इंतजार शुक्रवार को खत्म हो जाएगा। उन्हें स्कूलों की ओर से छात्रों को दिए गए अंकों के बारे में पता चलेगा। इससे वह अंदाजा लगा सकेंगे कि छात्र का दाखिला हो पाएगा या नहीं। वहीं, सभी स्कूलों को छात्रों को 100 प्वाइंटस फॉर्मूले पर अंक देने होंगे और इसकी जानकारी सार्वजनिक तौर पर देनी होगी। वहीं नर्सरी दाखिले के लिए चयनित छात्रों की पहली सूची 12 जनवरी और दूसरी सूची 29 जनवरी को जारी की जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, शिक्षा निदेशालय का आदेश है कि सभी निजी स्कूलों को शुक्रवार तक अपनी वेबसाइट पर छात्रों के अंक अपलोड करने होंगे, ताकि दाखिला प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। यदि कोई स्कूल निदेशालय के आदेश को गंभीरता से नहीं लेता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में श्रेष्ठ विहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुहासिनी के नाथ ने बताया कि उन्होंने स्कूल की वेबसाइट पर आवेदकों की सूची जारी की है।

विज्ञापन
Trending Videos

अब स्कूल पांच जनवरी को मानदंड के आधार पर वेबसाइट पर छात्रों के अंक अपलोड करेगा। साथ ही नौ जनवरी तक स्कूल ड्रॉ की डिटेल्स जारी करेगा। वहीं, रोहिणी स्थित माउंट आबू स्कूल की प्रधानाचार्य ने बताया कि वेबसाइट पर अंक जारी करने से अभिभावक छात्र के अंक देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके दाखिले होने की कितनी संभावना है। इससे उनकी चिंता भी खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन

12 और 29 जनवरी को जारी होगी सूची
नर्सरी दाखिले के लिए चयनित छात्रों की पहली सूची 12 जनवरी और दूसरी सूची 29 जनवरी को जारी की जाएगी। यह सूची स्कूल की ओर से जारी मापदंड के आधार पर तय की जाएंगी। ज्यादातर स्कूलों ने आस-पड़ोस, सिबलिंग, एलुमनाई और फर्स्ट चाइल्ड सहित दूसरे पहलुओं को मापदंड में शामिल किया है। यदि फिर भी सीटें खाली रहती हैं, तो स्कूल 21 फरवरी को फिर से लिस्ट जारी करेंगे। वहीं, आठ मार्च दाखिले का आखिरी दिन होगा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ईडब्ल्यूएस के छात्रों और दिव्यांग छात्रों के लिए कुल सीटों का 25 प्रतिशत आरक्षित है। साथ ही आवेदकों को समान अंक मिलने पर अभिभावकों की उपस्थिति में ड्रॉ निकाला जाएगा। इसकी जानकारी स्कूल अभिभावकों को वेबसाइट, ई-मेल के माध्यम से देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed