{"_id":"65b19dbc2d9e6a794c03e7d3","slug":"delhi-nursery-admission-second-list-will-be-released-on-january-29-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली नर्सरी दाखिला: 29 जनवरी को दूसरी सूची जारी होगी, इस लिस्ट में ज्यादातर छात्रों के नाम आने की है उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली नर्सरी दाखिला: 29 जनवरी को दूसरी सूची जारी होगी, इस लिस्ट में ज्यादातर छात्रों के नाम आने की है उम्मीद
Thu, 25 Jan 2024 05:01 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 25 Jan 2024 05:01 AM IST
सार
आठ मार्च को दाखिला प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। पहली सूची में नाम आने के बाद भी बहुत से अभिभावक ऐसे थे, जो बच्चे का दाखिला कराने स्कूल नहीं पहुंचे थे। इन अभिभावकों के मुताबिक जिस स्कूल में उनके बच्चे का चयन हुआ है वो स्कूल उनकी पहली प्राथमिकता नहीं है, इसलिए वो अब दूसरी सूची का इंतजार कर रहे है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी के एक हजार 700 से अधिक निजी स्कूल नर्सरी में दाखिले के लिए 29 जनवरी को दूसरी सूची जारी करेंगे। पहली सूची में सीट न पाने वाले बच्चे और अभिभावक दूसरी सूची का इंतजार कर रहे है। दूसरी सूची से दाखिले के बाद अगर सीटें खाली बचती हैं, तो स्कूल फिर तीसरी सूची जारी कर सकते है। जोकि 21 फरवरी को जारी होगी।
विज्ञापन
साथ ही, आठ मार्च को दाखिला प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। पहली सूची में नाम आने के बाद भी बहुत से अभिभावक ऐसे थे, जो बच्चे का दाखिला कराने स्कूल नहीं पहुंचे थे। इन अभिभावकों के मुताबिक जिस स्कूल में उनके बच्चे का चयन हुआ है वो स्कूल उनकी पहली प्राथमिकता नहीं है, इसलिए वो अब दूसरी सूची का इंतजार कर रहे है। अभिभावकों को बच्चों के दाखिले की चिंता है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि अगर दाखिला नहीं हुआ तो उनका साल खराब हो जाएगा। हालांकि, अभिभावकों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि बहुत सारे छात्रों का नाम पांच से छह स्कूलों में आया हैं, जबकि दाखिला एक ही स्कूल में होगा। इस कारण बहुत सारी सीटें अभी रिक्त हैं।
विज्ञापन
दिक्कत होने पर यहां शिकायत करें
दाखिले से जुड़ी प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए जिला उप निदेशक की अध्यक्षता में निगरानी सेल का गठन किया गया है। इसकी जिम्मेदारी दाखिला सुनिश्चित कराने की है। अगर किसी अभिभावक को दाखिले के संबंध में कोई परेशानी है तो वह शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट www.edudel.nic.in पर शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली के तहत शिकायत कर सकेंगे।
फोन और एसएमएस के जरिये दी जाएगी चयन की सूचना
स्कूल फोन और एसएमएस के जरिये भी अभिभावकों को चयन की सूचना देंगे। स्कूलों में हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं, ताकि दाखिले के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़ा। नर्सरी डॉट कॉम पोर्टल चलाने वाले सुमित वोहरा ने कहा कि पहली सूची में नाम न आने से ज्यादा परेशान नहीं होना चाहिए। दूसरी सूची में ज्यादातर छात्रों के नाम आने की उम्मीद है। क्योंकि बहुत सारे छात्रों का नाम पांच से छह स्कूलों में आया हैं, जबकि दाखिला एक ही स्कूल में होगा।