फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi News One suspect arrested on basis of sketch in case of obscene act in school

स्कूल में सिरफिरे की अश्लील हरकत: पुलिस ने स्केच तैयार कर एक संदिग्ध पकड़ा, जांच के दौरान मोबाइल में मिले आपत्तिजनक वीडियो

Thu, 05 May 2022 05:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 05 May 2022 05:09 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक इससे पहले स्केच के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। अब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मिलते-जुलते एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Delhi News One suspect arrested on basis of sketch in case of obscene act in school
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी के भजनपुरा इलाके में दिल्ली नगर निगम के एक स्कूल की कक्षा में घुसकर छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि बच्चियों की मदद से बनाए गए स्केच और सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था। सीसीटीवी की जांच में वारदात को अंजाम देने वाले संदिग्ध ने कड़ा पहन रखा है। हिरासत में लिया गया एक संदिग्ध के हाथ में कड़ा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है और बच्चियों से पहचान की पुष्टि करने के बाद ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

यह था मामला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 30 अप्रैल को एक सिरफिरा भजनपुरा स्थित निगम स्कूल की चौथी कक्षा में घुसकर दो छात्रों के साथ अश्लील हरकत की थी और कक्षा में लघुशंका कर फरार हो गया था। पीड़ित बच्चियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। उसके बाद पुलिस ने बच्चियों की मदद से आरोपी का स्केच बनवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिरासत में लिए गए युवक के मोबाइल में मिली आपत्तिजनक सामग्री
वहीं स्केच और आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने हाथ में कड़ा पहन रखा था। हिरासत में लिया गया एक आरोपी ने कड़ा पहन रखा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस संदिग्ध की उम्र 32 साल है। शुरुआती जांच में पता चला है कि संदिग्ध अविवाहित है। पुलिस उसका फोन जब्त कर जांच कर रही है। घटना के दिन उसकी लोकेशन की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिस आरोपी को हिरासत में लिया गया है, उसके फोन में अश्लील फिल्में भी मिली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित बच्चियों के जरिए इसकी पहचान पुख्ता कराने के बाद ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

छात्राओं के साथ अश्लील हरकत के बाद भी स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था लचर

भजनपुरा स्थित स्कूल में दो छात्राओं के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आने के बाद भी पूर्वी दिल्ली नगर निगम प्रशासन सजग नहीं हुआ है। स्कूल में बाहरी लोगों को प्रवेश करने से रोकने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए गए है। स्कूल में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। सुरक्षा गार्ड की भी तैनाती नहीं है। बृहस्पतिवार को बगैर किसी रोक-टोक के प्रवेश करना संभव था। 

भजनपुरा स्थित पूर्वी दिल्ली नगर निगम के स्कूल में बच्चियों के साथ छेड़छाड के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं दिखा है। स्कूल के मुख्य दरवाजे से आसानी से प्रवेश करना संभव था। यहां कोई भी आगंतुकों से पूछताछ के लिए मौजूद नहीं था। इससे इस स्कूल में ऐसी घटना दोबारा होने की आशंका बनी हुई है। उधर, स्थानीय लोगों को इस घटना की ज्यादा जानकारी नहीं थी। मीडिया जुटने के बाद उनको पूरे वाकये का पता चल सका।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि हर साल पूर्वी दिल्ली नगर निगम के बजट में स्कूलों में सीसीटीवी लगाने, गार्ड नियुक्त करने और चारदीवारी ऊंची करने का ऐलान किया जाता है। लेकिन जमीन पर कोई खास बदलाव नहीं होता। स्कूलों की बुनियादी सुविधाएं बेहतर नहीं हो सकी हैं। भजनुपरा के जिस स्कूल में घटना हुई, वहां भी सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। स्कूल में गार्ड भी नियुक्त नहीं है। 

बाल अधिकार आयोग ने मांगा कार्रवाई का ब्योरा

पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा प्राथमिक स्कूल में दो छात्राओं के साथ अश्लील हरकत पर दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने पूर्वी निगम को पत्र लिखकर यौन उत्पीड़न मामले में की गई कार्रवाई का विवरण मांगा है।

पूर्वी निगम के एक स्कूल में बीती 30 अप्रैल को एक व्यक्ति ने कक्षा में कथित तौर पर प्रवेश कर आठ साल की दो लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया था। साथ ही खुद के कपड़े उतारकर छात्रों के सामने पेशाब कर दिया था। आयोग ने निगम की शिक्षा विभाग की निदेशक निधि मलिक को लिखे पत्र में कहा है कि उसने मामले पर मीडिया रिपोर्टों का स्वत: संज्ञान लिया है। 

स्कूल के अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों को घटना का खुलासा नहीं किया जो कि पोक्सो अधिनियम, 2012 की धारा 19 का स्पष्ट उल्लंघन है। आयोग ने कहा है कि इसलिए स्कूल अधिकारियों के व्यवहार में दिखाई देने वाली लापरवाही इस अधिनियम का एक गंभीर उल्लंघन है और इस तरह की दर्दनाक घटनाओं के प्रति उनके उदासीन रवैये को दर्शाता है। 

पत्र में  निगम द्वारा मामले में की गई जांच, दोषी अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए एहतियाती कदमों का विवरण प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस विषय पर नौ मई या उससे पहले विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। वहीं, भजनपुरा थाने के एसएचओ को जारी नोटिस में डीसीपीसीआर ने 12 मई तक मामले में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। 
पुलिस को प्राथमिकी की एक प्रति, पीड़ितों की काउंसलिंग पर रिपोर्ट, मामले पर जांच रिपोर्ट और आरोपी के खिलाफ की गई कार्रवाई, उस स्कूल का नाम और विवरण प्रस्तुत करने के लिए कहा है जहां घटना हुई है। इस  मामले में पुलिस का कहना है कि स्कूल के प्रवेश द्वार और परिसर में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया था। वहीं, पूर्वी निगम के मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल का मानना है कि चूक हुई है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed