{"_id":"6327e6b48f1de4247c6a6781","slug":"delhi-news-more-than-50-people-sick-after-eating-chicken-momos-in-jaitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: जैतपुर में चिकन मोमोज खाने से 50 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: जैतपुर में चिकन मोमोज खाने से 50 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
Mon, 19 Sep 2022 09:19 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 19 Sep 2022 09:19 AM IST
सार
पुलिस ने मोमोज वाले को हिरासत में ले लिया था और उससे पूछताछ की जा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोमोज खाने से 50 से ज्यादा लोग बीमार हुए हैं और ज्यादातर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैतपुर इलाके में चिकन मोमोज खाने से काफी लोग बीमार हो गए। पुलिस का कहना है कि एक ही परिवार के चार लोग बीमार हुए हैं। स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि इलाके के 50 से ज्यादा लोग चिकन मोमोज खाने से बीमार हुए हैं। जैतपुर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की दी है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जैतपुर थाना पुलिस को 15 सितंबर को सूचना मिली थी कि मोमोज खान से काफी लोग बीमार रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मिले हरि नगर पार्ट-दो निवासी कुनकुन सिंह (57) ने बताया कि उसकी बेटी तन्नू मोमोज लेकर आई थी। मोमोज तन्नू, अनुराधा, प्रेरणा व अक्षत ने खाए थे। मोमोज खाने से चारों की तबीयत खराब हो गई।हालांकि, चारों को अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मोमोज वाले को हिरासत में ले लिया था और उससे पूछताछ की जा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोमोज खाने से 50 से ज्यादा लोग बीमार हुए हैं और ज्यादातर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन