{"_id":"66b34482b5c5ce9d0e04ac0a","slug":"delhi-news-minor-steals-mother-s-jewelry-to-gift-iphone-on-girl-friend-s-birthday-2024-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के लिए नाबालिग बना चोर: लवर के बर्थडे पर iPhone गिफ्ट करने को मां के जेवरात किए चोरी, ऐसे खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के लिए नाबालिग बना चोर: लवर के बर्थडे पर iPhone गिफ्ट करने को मां के जेवरात किए चोरी, ऐसे खुला राज
Wed, 07 Aug 2024 03:31 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 07 Aug 2024 03:31 PM IST
सार
दिल्ली के नजफगढ़ में एक नाबालिग गर्लफ्रेंड के लिए चोर बन गया। प्रेमिका के बर्थडे पर आईफोन गिफ्ट करने के लिए उसने मां के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने नाबालिग और जेवरात खरीदने वाले ज्वेलर को दबोच लिया है। नाबालिग के पास से खरीदा गया आईफोन बरामद हुआ है। ज्वेलर के पास से बेचे गए जेवरात भी मिले हैं।
विज्ञापन
Delhi News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के द्वारका के नजफगढ़ इलाके में अपने गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर उसको आईफोन गिफ्ट करने के लिए 15 साल के एक नाबालिग ने घर से मां के जेवरात चोरी कर दो ज्वेलर को बेच दिए। आरोपी ने आईफोन खरीद भी लिया। लेकिन जल्द ही उसका राज खुल गया। पुलिस ने नाबालिग और जेवरात खरीदने वाले एक ज्वेलर को दबोच लिया।
पकड़े गए आरोपी ज्वेलर की पहचान सुदर्शन पार्क, मोती नगर निवासी कमल वर्मा (40) के रूप में हुई है। पुलिस को दूसरे ज्वेलर की तलाश है। पुलिस ने नाबालिग और ज्वेलर के पास से आईफोन और बेचे गए कुछ जेवरात बरामद कर लिए हैं। नाबालिग नौवीं कक्षा का छात्र है। मां ने उसे पैसे देने से मना कर दिया था। इसलिए उसने चोरी की।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि तीन अगस्त को शशि नामक महिला ने अपने घर में चोरी की शिकायत नजफगढ़ थाना पुलिस को दी थी। पीड़िता ने बताया कि किसी ने दो अगस्त को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे के बीच घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। नजफगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
लोकल पुलिस के अलावा जिले की दूसरी टीमों को भी जांच में लगाया गया। पुलिस ने सबसे पहले घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। घटना के समय पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने घर वालों से पूछताछ की तो पता चला कि वारदात के बाद से महिला का नाबालिग बेटा गायब है।

पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस बीच पुलिस ने रिश्तेदारों, पड़ोसियों व नाबालिग के स्कूल के छात्रों से पूछताछ की तो पता चला कि नाबालिग ने एक-दो दिन पहले महंगा आईफोन खरीदा है। पुलिस का शक अब यकीन में बदल गया। नाबालिग की तलाश के लिए धर्मपुरा, ककराला, नजफगढ़ के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की गई।
सूचना के बाद पुलिस ने नाबालिग को उसके घर से दबोच लिया। उसके पास से खरीदा गया आईफोन बरामद हो गया। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने चोरी की वारदात में अपना हाथ होने की बात स्वीकार कर ली। बाद में उसकी निशानदेही पर कमल वर्मा को दबोच लिया गया। उसके पास से कुछ जेवरात बरामद हो गए।
नाबालिग ने बताया कि उसने 45 ग्राम सोने की दो चेन एक दोस्त के जरिए दो लाख रुपये में किसी दूसरे ज्वेलर को बेची थी। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। नाबालिग के पिता की मृत्यु हो चुकी है। मां ने आईफोन खरीदने के लिए नाबालिग को पैसे देने से मना किया था। इसलिए उसने अपने ही घर में चोरी कर ली।