{"_id":"63a497fed812ad33476fa34f","slug":"delhi-news-four-year-old-girl-kidnapped-and-sexually-assaulted-case-registered-under-pocso","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: चार साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: चार साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज
Thu, 22 Dec 2022 11:16 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:16 PM IST
सार
जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें एक युवक बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। बच्ची के गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो)
- फोटो : Social media
विस्तार
भलस्वा डेयरी इलाके में बुधवार शाम चार साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के समय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि अगले दिन सुबह बृहस्पतिवार को बच्ची पार्क के पास गंभीर अवस्था में मिली। उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे रोहिणी स्थित अम्बेडकर अस्पताल रेफर कर दिया है। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें एक युवक बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। बच्ची के गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज की। बृहस्पतिवार सुबह बच्ची एक पार्क के पास गंभीर अवस्था में मिली। परिवार ने पुलिस पर छानबीन में कोताही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन