फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi news An 8th class student eye burst in Suspicious condition in school he lost his vision

Delhi: कक्षा 8 के छात्र की आंख में संदिग्ध हाल में चोट लगने से चली गई रोशनी; स्कूल प्रशासन की भूमिका पर सवाल

Mon, 22 Jul 2024 02:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 Jul 2024 02:49 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। ओखला के एक स्कूल में कक्षा आठ के छात्र की संदिग्ध हालत में आंख फूट गई। छात्र की आंख की रोशनी चली गई है। स्कूल प्रशासन को यह नहीं पता कि छात्र को यह चोट कैसे लगी।

विज्ञापन
Delhi news An 8th class student eye burst in Suspicious condition in school he lost his vision
छात्र की रोशनी गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के जामिया नगर स्थित नूर नगर सर्वोदय विद्यालय में आठवीं कक्षा के छात्र की स्कूल के अंदर आंख फूटने का मामला सामने आया है। 16 जुलाई को 13 वर्षीय सूफियान सलमानी स्कूल में पहले पीरियड के बाद पानी पीने निकला था। इस बीच उसकी आंख में अज्ञात वस्तु आकर लगी। 
विज्ञापन


सूफियान खून से लथपथ हो गया। स्कूल के छात्रों ने उसे खून से लथपथ देखा तो पास के एक नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। इस बीच छात्र के माता-पिता भी वहां पहुंच गए। छात्र को एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां उसको प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्स के आंखों के अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


उसी दिन छात्र का इमरजेंसी में ऑपरेशन किया गया। फिलहाल छात्र की एक आंख की रोशनी चली गई है। डॉक्टरों को कहना ही कुछ समय बाद आंख की एक और सर्जरी कर आंख की रोशनी लाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं स्कूल प्रशासन की भूमिका पर परिवार ने सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी स्कूल का न तो कोई टीचर और न ही प्रिंसिपल मदद के लिए सामने आया है। मामले की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिवार स्कूल पहुंचा तो उनके साथ प्रिंसिपल ने बदसलूकी की। 

सोमवार को पुलिस ने भी मामले से अपना पलड़ा झाड़ लिया। सूफियान के पिता का आरोप है कि स्कूल के अंदर बच्चे को चोट लगी है, यह स्कूल की जिम्मेदारी है। बच्चे को चोट कैसे लगी, पुलिस इसका पता लगाए। 

 

अब परिवार बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए कोर्ट जाने की बात कह रहा है। सूफियान परिवार के साथ ओखला विहार में रहता है। इसके परिवार में पिता फुरकान, मां इमराना, एक बड़ा भाई और दो बहनें हैं। पिता जामिया नगर इलाके में सैलून चलाता है। फिलहाल सूफियान का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed