{"_id":"63f70b3032df5ffcd605ffc5","slug":"delhi-new-excise-policy-scam-arvind-kejriwal-pa-summoned-by-enforcement-directorate-for-probe-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली शराब घोटाला: सीएम केजरीवाल के पीए को प्रवर्तन निदेशालय ने भेजा समन, होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली शराब घोटाला: सीएम केजरीवाल के पीए को प्रवर्तन निदेशालय ने भेजा समन, होगी पूछताछ
Thu, 23 Feb 2023 12:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:16 PM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित आबकारी नीति घोटाले से संबंधित धनशोधन मामले में पांच लोगों के अलावा सात कंपनियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र जनवरी में दाखिल किया था
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : भूपिंदर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के कथित आबकारी घोटाला मामले में गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है। अरविंद केजरीवाल के पीए से ईडी आबकारी घोटाले को लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि इस मामले में मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन तक से पूछताछ हो चुकी है। सीबीआई भी इस मामले की जांच कर रही है।
ईडी भी कर रही मामले की जांच
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित आबकारी नीति घोटाले से संबंधित धनशोधन मामले में पांच लोगों के अलावा सात कंपनियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र जनवरी में दाखिल किया था। ईडी की ओर से दायर दूसरे आरोपपत्र में भी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम शामिल नहीं है। मामले में दर्ज प्राथमिकी में सिसोदिया का नाम है।
विज्ञापन
राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल की अदालत में दाखिल पूरक आरोपपत्र में विजय नायर, शरत रेड्डी, बिनय बाबू, अभिषेक बोनपल्ली व अमित अरोड़ा को आरोपी बनाया गया है।इस मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी आरोपी हैं। ईडी अभी तक इस मामले में सिसोदिया के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल नहीं किया है, लेकिन कहा है कि मामले की जांच अभी भी जारी है। आबकारी नीति में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाए जाने के बाद इस नीति को रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
इस मामले में ईडी ने दूसरा आरोपपत्र दाखिल किया है, जो धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई है। पहला आरोपपत्र पिछले साल नवंबर में दाखिल किया गया था। अब तक गिरफ्तार लोगों सहित कुल 12 को इस आरोपपत्र में नामजद किया गया है। धनशोधन का यह मामला सीबीआई की एक प्राथमिकी पर आधारित है।