फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi New CM Name Announcement BJP leader Tarun Chugh attacked Arvind Kejriwal

Delhi: 'जनता ने एक तानाशाह शासक को उसके झूठ, छल और धोखाधड़ी की सजा दी', केजरीवाल पर तरुण चुघ का हमला

Wed, 19 Feb 2025 02:59 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 19 Feb 2025 02:59 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आशीर्वाद दिया है। ये भरपूर आशीर्वाद जनादेश में तब्दील हो गया है। कल दिल्ली में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन
Delhi New CM Name Announcement BJP leader Tarun Chugh attacked Arvind Kejriwal
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कल 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होने वाले दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ समारोह की चल रही अंतिम तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, "दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आशीर्वाद दिया है। ये भरपूर आशीर्वाद जनादेश में तब्दील हो गया है। कल दिल्ली में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। मुझे लगता है कि रामलीला मैदान में होने वाली यह दिल्ली की सबसे ऐतिहासिक घटना होगी। दिल्ली की जनता ने एक तानाशाह शासक को उसके झूठ, छल और धोखाधड़ी की सजा दी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली विश्वस्तरीय राजधानी बनने की ओर अग्रसर होगी। हर गरीब, आम आदमी सबसे बड़ा वीआईपी है और वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नई कैबिनेट को आशीर्वाद देने के लिए यहां मौजूद रहेगा। कल सुबह 11 बजे समारोह आयोजित किया जाएगा।"

रविशंकर प्रसाद, ओपी धनखड़ बने पर्यवेक्षक
भाजपा के संसदीय बोर्ड ने दिल्ली प्रदेश में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। भाजपा ने रविशंकर प्रसाद, ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया है। इन्हीं की उपस्थित में आज शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी।


आज शाम 7 बजे दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद एवं राष्ट्रीय मंत्री ओपी धनकड़ को भाजपा विधायक दल नेता के चुनाव के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त करने का स्वागत किया है। सचदेवा ने कहा है की 19 फरवरी को शाम 7 बजे दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक 14 पंत मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय पर होगी जिसमें केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिती में विधायक दल के नेता का चुनाव होगा।

कई राज्यों के मुख्यमंत्री हो सकते हैं शामिल
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा-एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रहने की भी उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। चूंकि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मौजूद रहेंगे, इसलिए उनकी सुरक्षा में एसपीजी का घेरा मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed