{"_id":"62c679aee751211507091f46","slug":"delhi-neighbor-attacked-12th-student-in-tilak-nagar-with-a-knife-seriously-injured-accused-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: तिलक नगर में 12वीं की छात्रा पर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: तिलक नगर में 12वीं की छात्रा पर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार
Thu, 07 Jul 2022 11:44 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:44 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि तिलक नगर के तिलक विहार क्षेत्र में हुई वारदात में लड़की के सीने और पेट पर हमला किया गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी लड़की के पड़ोस में ही रहता है।
विज्ञापन
छात्रा पर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के तिलक नगर में एक 12वीं की छात्रा को उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने गुरुवार को चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि तिलक नगर के तिलक विहार क्षेत्र में हुई वारदात में लड़की के सीने और पेट पर हमला किया गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी लड़की के पड़ोस में ही रहता है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीम गठित कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि आरोपी ने लड़की पर हमला क्यों किया, इस बारे में पता नहीं चल पयाा है। इस संबंध में आरोपी के गिरफ्तार होने या लड़की के बयान देने की हालत में आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन