फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Neem tree cut under the cover of corporation... orders for action

Delhi : निगम की आड़ में काटा नीम का पेड़... एनजीटी ने दिया कार्रवाई का आदेश, इस मामले में आया एक महिला का नाम

Fri, 06 Dec 2024 03:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा नितिन राजपूत, नई दिल्ली
नितिन राजपूत, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Dec 2024 03:51 AM IST
सार

पेड़ काटने वाली महिला ने खुद को निगम पार्षद का निजी सहायक (पीए) बताया है। ऐसा एक मामला राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के सामने आया है। 

विज्ञापन
Delhi: Neem tree cut under the cover of corporation... orders for action
एनजीटी - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी के सुल्तानपुरी इलाके में स्थित नेत्रहीन वाला पार्क में निगम की आड़ में एक पुराना नीम का पेड़ काट दिया गया। पेड़ काटने वाली महिला ने खुद को निगम पार्षद का निजी सहायक (पीए) बताया है। ऐसा एक मामला राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के सामने आया है। 
विज्ञापन


  मामले में अदालत ने वृक्ष अधिकारी या मंडल वन अधिकारी को शिकायत दर्ज करने की अनुमति के आदेश दिए। कहा कि वह मामले की विधिवत जांच करें और उचित दंडात्मक कार्रवाई करें। यह कार्य आवेदक से शिकायत प्राप्त होने की तिथि से तीन महीने की अवधि के भीतर हो। 
विज्ञापन


दरअसल, अदालत को इस इस मामले से संबंधित एक याचिका मिली थी। सुल्तानपुरी निवासी राज कुमार नामक ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि सुल्तानपुरी वार्ड नंबर 43 के नेत्रहीन वाला पार्क में एक पुराना नीम का पेड़ था। इसे 16 दिसंबर 2023 को बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से काट दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने कहा कि प्रिया नाम की एक महिला कुछ लोगों के साथ आई थी, उसने अपने आप को निगम पार्षद की पीए बताकर पेड़ को उखड़वा दिया।   मामले की सच्चाई जानने के लिए उसने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के माध्यम से जानकारी मांगी तो जवाब मिला कि निगम की ओर से कोई आदेश पारित नहीं किया है।


निगम पार्षद से आया था आवेदन
एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में आरटीआई का हवाला दिया। आवेदक ने अधिकरण को बताया कि उनकी ओर से दायर आरटीआई का उनके पास जवाब आया है। उत्तर में यह खुलासा हुआ कि पेड़ को गिराने के संबंध में कोई आदेश पारित नहीं किया गया था। लेकिन, निगम पार्षद से एक आवेदन जरूर प्राप्त हुआ था। आवेदक ने अदालत के सामने माना कि उन्होंने दिल्ली के वृक्ष अधिकारी या मंडल वन अधिकारी से ऐसी कोई मांग नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed