{"_id":"5ed102c5b90d4010773011a2","slug":"delhi-ncr-weather-update-gurugram-receives-heavy-rain-fall-delhi-faridabad-noida-greater-noida-rain-storm","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर के कई इलकोंं में बारिश, मौसम का मिजाज बदला, गुरुग्राम में गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर के कई इलकोंं में बारिश, मौसम का मिजाज बदला, गुरुग्राम में गिरे ओले
Fri, 29 May 2020 06:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 29 May 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
बारिश में निकलते लोग
- फोटो : अमर उजाला
दिनभर की धूप के बाद एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। इसमें बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं पारा नीचे गिरने से उमस भी कम हो गई है। गुरुग्राम के सोहना और आसपास के इलाके में ओले भी गिरे हैं।
विज्ञापन
गाजियाबाद और नोएडा में भी बारिश से लोगों को राहत मिली। पिछले दिनों रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। शाम करीब चार बजे नई दिल्ली के वेदर फोरकास्टिंग सेंटर के रीजनल हेड डॉ. कुलदीप ने जानकारी दी कि दिल्ली में दो-तीन घंटे में हल्की बारिश होगी और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चलेंगी।
विज्ञापन
आईएमडी के उप-महानिदेशक आनंद शर्मा ने भी शुक्रवार को बताया कि अभी दिल्ली-एनसीआर और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में वर्षा की संभावना बनी हुई है और 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। अगले 4 दिनों तक तापमान 40 डिग्री के नीचे रहने वाला है, 24 घंटों के बाद पूरे भारत से लू खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन