{"_id":"63d625d72c3c197b886bb6ec","slug":"delhi-ncr-weather-rain-started-in-many-areas-of-delhi-ncr-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में तेज हवा के साथ हो रही बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में तेज हवा के साथ हो रही बूंदाबांदी
Sun, 29 Jan 2023 03:51 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 29 Jan 2023 03:51 PM IST
सार
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में रविवार को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
Delhi-NCR Weather
- फोटो : भूपिंदर सिंह
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली है। तेज हवा के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा समेत दिल्ली में सुबह से ही बादल छाए हुए थे और दोपहर होते ही बूंदाबादी शुरू हो गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 31 जनवरी से तीन फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.8 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री कम 6.1 डिग्री रहा। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 236 (खराब) दर्ज किया गया। राजधानी में मौसम आंख-मिचौली खेल रहा है। कभी सर्द हवा चलने लगती है तो कभी गर्मी का अहसास होता है। शनिवार को भी सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ाई। हालांकि, धूप ने राहत दिलाई।
विज्ञापन
दिल्ली के तीन इलाकों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रहा। इनमें लोदी रोड में 4.8, रिज में 4.6 और मुंगेशपुर में 4.1 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि नजफगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.1 और आयानगर में 5.8 डिग्री दर्ज हुआ।
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज सतही हवा 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री तक नीचे गिर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के बीच रहेगा। दो दिन तापमान में गिरावट के बाद फिर से बढ़ोतरी होनी होगी।