फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Weather News Storm and rain brought relief to people from humid heat

Delhi-NCR Weather News: आंधी-बारिश ने लोगों को दिलाई उमस भरी गर्मी से राहत, जानें कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Sun, 15 Jun 2025 09:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 15 Jun 2025 09:39 PM IST
सार

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक शनिवार रात को दिल्ली के कई इलाकों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलीं। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे में दिल्ली में 42 एमएम बारिश दर्ज हुई। सबसे ज्यादा बारिश 44.2 एमएम लोधी रोड क्षेत्र में दर्ज हुई। 

विज्ञापन
Delhi NCR Weather News Storm and rain brought relief to people from humid heat
दिल्ली में बारिश लाई राहत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में रविवार सुबह चली तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। पारा सामान्य से तीन-चार डिग्री नीचे चला गया। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक दिल्ली में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक शनिवार रात को दिल्ली के कई इलाकों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलीं। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे में दिल्ली में 42 एमएम बारिश दर्ज हुई। सबसे ज्यादा बारिश 44.2 एमएम लोधी रोड क्षेत्र में दर्ज हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। केंद्र के मुताबिक दिल्ली में गर्मी और उमस ने लोगों को शनिवार तक बेहाल कर रखा था। 

विज्ञापन

शाम को मौसम में बदलाव होते ही दिल्लीवालों ने राहत की सांस ली। विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पूरे सप्ताह हल्की या मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान लगाया है। केंद्र के मुताबिक सोमवार को बादल छाए रह सकते हैं। दिन में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। 

हवाओं की गति 40-50 किमी प्रति घंटा रहने की आशंका है। वहीं रात के समय हवाओं की गति गरज के साथ 60 किमी प्रति घंटा की गति तक पहुंच सकती है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। केंद्र ने दिल्ली में 18 जून तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 21 जून तक गर्मी से राहत की उम्मीद बताई है।

यह भी पढ़ें- 'इसे मरने दो': कच्छा फाड़ दिया तो युवक ने मित्र को तालाब में डूबने दिया, मदद मिलने पर भी उसे नहीं बचाया, मौत

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed