फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi ncr weather news Cold wave condition on tuesday dense fog on January 19 and possibility of rain in eveni

Weather Update : अब बारिश, आंधी व ओले का अलर्ट, Delhi-NCR में आज भी शीत लहर, कोहरे में कई ट्रेनें लेट

Wed, 18 Jan 2023 07:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 18 Jan 2023 07:14 AM IST
सार

23 जनवरी से 25 जनवरी के बीच फिर से बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा भी चलेगी।

विज्ञापन
delhi ncr weather news Cold wave condition on tuesday dense fog on January 19 and possibility of rain in eveni
दिल्ली में सर्दी का प्रकोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिमोत्तर भारत को भीषण सर्दी से राहत मिलनी शुरू ही हुई थी कि अब इस हफ्ते के अंत में आंधी-बारिश व ओले पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच, पूरे क्षेत्र में खिली धूप से राहत मिली है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 23 और 24 जनवरी को तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 19 जनवरी को घना कोहरा व रात के समय हल्की बारिश होने की संभावना है। आज कोहरे के कारण 6 ट्रेनें लेट चलने की भी खबर है। इसके अलावा कई उड़ानों पर भी इसका असर पड़ा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन

शीतलहर की भविष्यवाणी...
उत्तर पश्चिमी भारत समेत दिल्ली-एनसीआर कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। हालांकि दो दिन से दिन में खिल रही धूप कुछ राहत दे रही है। लेकिन सुबह व रात को गलन वाली ठंड परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी दिल्ली-एनसीआर में शीत लहर की भविष्यवाणी की है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण 19 जनवरी को घना कोहरा व रात के समय हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी शुरू होगी।

23 जनवरी से 25 जनवरी के बीच फिर से बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा भी चलेगी। दिल्ली में मंगलवार को एक दो इलाके में गंभीर शीत लहर की स्थिति रही। इस कारण से न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे ठंडा इलाका लोदी रोड का रहा, यहां न्यूनतम तापमान 2.0, रिज में 2.2, जाफरपुर में 2.3, आया नगर में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुरूग्राम में 2.4, गाजियाबाद में 5.7, नोएडा में तीन डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने बुधवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक रहने की संभावना जताई है। दिल्ली में सोमवार को शीत लहर के कारण इस सीजन का सबसे कम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ और शुष्क होने के कारण व 8-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम से आ रही हवा ने गलन को बढ़ाया है। विभाग के मुताबिक गुरुवार को हल्की बारिश व बूंदाबांदी के बावजूद तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। तापमान 21 डिग्री और 6 डिग्री तक पहुंच सकता है। उसके बाद 23 जनवरी तक अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण ही तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी।

पूर्वानुमान: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का व मध्यम स्तर का कोहरा रहेगा। शीत लहर की स्थिति रहेगी।
अधिकतम तापमान: 19.7 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 2.4 डिग्री सेल्सियस
17 जनवरी को सूर्यास्त: शाम 5:49 मिनट
18 जनवरी को सूर्योदय: सुबह: 7:15 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed