फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Weather Forecast Update Today Chilliness increased due to icy winds in Delhi-NCR

Weather: अभी जारी रहेगा सर्दी का सितम, दिल्ली-एनसीआर में बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन; 18 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट

Wed, 17 Jan 2024 07:46 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 17 Jan 2024 07:46 AM IST
सार

मौसम विभाग ने शीतलहर चलने की आशंका जताई है। कुछ दिन सुबह के समय घना कोहरा छाने से ठंड बढ़ सकती है। अगले दिनों में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़त हो सकती है। बुधवार को आसमान साफ रहेगा।

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Forecast Update Today Chilliness increased due to icy winds in Delhi-NCR
Delhi NCR Weather Update - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीर में बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। कोहरे और शीतलहर के चलते यातायात प्रभावित हुआ है। राजधानी में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान गिरकर चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

विज्ञापन
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे से प्रस्थान करने वाली कई उड़ानों में देरी हुई। कोहरे के कारण खराब दृश्यता के बीच कई ट्रेनों के विलंबित होने के कारण यात्रियों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीआरएस) पर इंतजार करते देखा गया। दिल्ली हवाईअड्डे ने घने कोहरे के कारण उड़ान परिचालन में देरी की सूचना दी है, जिससे (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय) आगमन और प्रस्थान दोनों सहित लगभग 120 उड़ानें प्रभावित हुईं। इस बीच कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने शीतलहर चलने की आशंका जताई है। कुछ दिन सुबह के समय घना कोहरा छाने से ठंड बढ़ सकती है। अगले दिनों में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़त हो सकती है। बुधवार को आसमान साफ रहेगा। 

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। लेकिन सोमवार के मुकाबले 0.2 डिग्री अधिक है।

दिल्ली का जाफरपुर इलाके में सुबह सबसे ठंडी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 2.7 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह घना से बहुत घना कोहरा हो सकता है। कुछ स्थानों पर शीत लहर चल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने 18 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि दोपहर बाद धूप खिलने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि दिन में आसमान साफ होने से रात का तापमान गिर सकता है। हालांकि आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में बढ़त हो सकती है। 22 जनवरी तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed