{"_id":"5ea4ee568ebc3e90795ff03f","slug":"delhi-ncr-weather-forecast-latest-updates-rain-lashes-many-parts","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम, धूप के साथ-साथ झमाझम बारिश और तेज हवाओं ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम, धूप के साथ-साथ झमाझम बारिश और तेज हवाओं ने दी राहत
Sun, 26 Apr 2020 01:02 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 26 Apr 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में हल्की बारिश
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार सुबह से ही मौसम बिल्कुल खुशनुमा हो गया है। शनिवार रात की उमस भरी गर्मी आज सुबह ठंडे मौसम में बदल गई। दिल्ली नोएडा समेत कई इलाकों में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया।
विज्ञापन
सुबह हल्की फुहार के बाद दिन चढ़ते ही फिर से धूप निकल गई। दोपहर में धूप के साथ ही तेज हवाएं चलती रहीं। कई इलाकों में रुक-रुक कर तेज बारिश भी होती रही।
Delhi: Rain lashes parts of the city; visuals from Janpath area. pic.twitter.com/YDZN55JYM7
— ANI (@ANI) April 26, 2020विज्ञापन
मालूम हो कि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी। विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
दक्षिणी दिल्ली के मुनिरका मुनिरका और कटवारिया सराय के आस-पास के इलाकों में तो सुबह सुबह लोगों की नींद भी बादलों के गरजने और बारिश की आवाज से खुली। वहीं पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर, लक्ष्मी नगर और मयूर विहार इलाके में भी रिमझिम बारिश हुई।
इसके साथ ही नोएडा गाजियाबाद और गुरुग्राम के भी कुछ इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक एनसीआर में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है।
इस दौरान आज और कल को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। सोमवार के दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।