फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Weather extremely hot in Delhi there is no sign of relief from heat yet

Monsoon Update: दिल्ली में आसमान से बरस रही आग, अभी गर्मी से राहत के संकेत नहीं; जानें कब मानसून देगा दस्तक

Wed, 12 Jun 2024 07:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 12 Jun 2024 07:01 PM IST
सार

राजधानी के अधिकतर इलाकों में तापमान 44 डिग्री के पार ही दर्ज हुआ। जबकि नजफगढ़ व नरेला जैसे इलाकों में तापमान 47 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। वहीं अभी राहत के आसार नहीं है।

विज्ञापन
Delhi NCR Weather extremely hot in Delhi there is no sign of relief from heat yet
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर पश्चिम भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में आसमान से सूरज आग बरस रहा है। चिलचिलाती गर्मी व लू के थपेड़ों ने हाल बेहाल किया हुआ है। बुधवार को भी चुभती गर्मी और लू ने जीना मुश्किल किया। गर्मी और लू का ऐसा असर रहा कि राजधानी के अधिकतर इलाकों में तापमान 44 डिग्री के पार ही दर्ज हुआ। जबकि नजफगढ़ व नरेला जैसे इलाकों में तापमान 47 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। गर्मी के इस सितम से अभी राहत के संकेत नहीं है। अभी 18 जून तक भीषण गर्मी ऐसे ही पसीने छुड़ाएगी और लू परेशान करेगी। महीने के अंत तक ही दिल्ली में मानसून दस्तक दे सकता है। 

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बीते चार-पांच दिनों से गर्मी ने हाल बेहाल किया हुआ है। सुबह सवेरे ही सूरज के तेवर तल्ख हो जाते हैं दिन चढ़ते-चढ़ते ऐसा लगता है मानो सूरज आग बरसा रहा हो। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.5 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि दिल्ली का नजफगढ़ इलाका सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नरेला में तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पीतम पुरा, पूसा, जाफरपुर, रिज जैसे इलाकों में तापमान 46 डिग्री के पार रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बीते दिनों आए पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है। पश्चिमी विक्षोभ नहीं होने से बादल जमा नहीं होंगे। अगले छ: दिन तक लू की स्थिति बनी रहेगी। विभाग ने 13 जून से 18 जून तक लू का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान 44 से 45 डिग्री तक रहने का अनुमान है। वहीं 20 जून के बाद प्री मानसून गतिविधियों (आंधी व बारिश) के होने की संभावना है। हालांकि मानसून के दस्तक के विषय में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा लेकिन उम्मीद है कि जून के अंत तक मानसून की दस्तक से गर्मी से राहत मिल सकती है।   

विज्ञापन

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम तापमान
नजफगढ़        47.7 डिग्री 
नरेला             47.5 डिग्री 
पीतमपुरा        46.7 डिग्री
पूसा               46.5 डिग्री

रिज               46.4 डिग्री
जाफरपुर        46.3 डिग्री
आयानगर       45.9 डिग्री
पालम            45.5 डिग्री

लोदी रोड       45.1 डिग्री
मयूर विहार     44.6 डिग्री
राजघाट          44.5 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed