फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi NCR traffic latest update Kalindi Kunj border opens up Singhu still closed due to Farmers protest

किसान आंदोलनः ट्रैफिक के लिए खोला गया कालिंदी कुंज बॉर्डर, पढ़ें यातायात संबंधी ताजा अपडेट

Wed, 02 Dec 2020 07:02 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 02 Dec 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
delhi NCR traffic latest update Kalindi Kunj border opens up Singhu still closed due to Farmers protest
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर किसान बुधवार को भी दिनभर डटे रहे। इसी के चलते एनसीआर के कई रास्ते प्रभावित हैं। लोगों को सामान्य आवाजाही में भी परेशानी हो रही है। अगर आप भी किसी काम से घर से निकल रहे हैं या कहीं से घर लौट रहे हैं तो सावधान हो जाइए और दिल्ली एनसीआर की ट्रैफिक की ताजा अपडेट को पढ़ लीजिए-

विज्ञापन


ट्रैफिक के लिए खोला गया कालिंदी कुंज बॉर्डर
लगभग दो घंटे तक बंद रहने के बाद कालिंदी कुंज बॉर्डर को शाम में ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया। अब कालिंदी कुंज बॉर्डर पर यातायात पहले की तरह ही सामान्य है। 
विज्ञापन


सिंघु बॉर्डर के साथ ही लामपुर, औचंदी आदि बॉर्डर भी बंद
बुधवार शाम तक भी सिंघु बॉर्डर समेत लामपुर, औचंदी और कई अन्य छोटे बॉर्डर बंद हैं। ऐसे में पुलिस ने यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। वहीं मुकरबा चौक और जीटी करनाल रोड से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन







टीकरी से लेकर झटीकरा बॉर्डर तक ये तीन बॉर्डर पूरी तरह रहेंगे बंद
वहीं टीकरी बॉर्डर, झरोडा बॉर्डर, झटीकरा बॉर्डर सुबह से ही पूरी तरह से बंद हैं। वहीं बदूसराय बॉर्डर सिर्फ दो पहिया वाहनों के लिए खुला हुआ है।

हरियाणा को जाने वाले ये बॉर्डर खुले हैं
धांसा, दौराला, कापसहेड़ा, रजोकरी एनएच 8, बिजवासन/बजघेड़ा, पालम विहार और दुंदहेड़ा बॉर्डर। ये सभी बॉर्डर आज खुले हुए हैं।

चिल्ला बॉर्डर बंद
प्रदर्शन करते हुए किसान गौतमबुद्ध द्वार तक पहुंच गए हैं, इसलिए नोएडा लिंक रोड के पास चिल्ला बॉर्डर बंद है। लोगों को यह सलाह दी गई है कि नोएड लिंक रोड की ओर से नोएडा न जाएं, इसकी जगह एनएच 24 और डीएनडी होकर नोएडा जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed