सिंघु बॉर्डर से लेकर टीकरी और एनएच-24 से लेकर चिल्ला बॉर्डर तक बंद, दिल्ली-एनसीआर में लगा भीषण जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकरी और झरोडा बॉर्डर हैं बंद
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है कि इस वक्त टीकरी, झरोडा बॉर्डर पूरी तरह बंद हैं। बदुसराय बॉर्डर कार व दो पहिया वाहनों के लिए खुला है। वहीं झटीकरा बॉर्डर सिर्फ दो पहिया वाहनों के लिए खुला है।
खुले हैं हरियाणा के ये बॉर्डर
हरियाणा के धांसा, दौराला, कापसहेड़ा, रजोकरी एनएच 8, बिजवासन/बजघेड़ा, पालम विहार और डुंडाहेड़ा बॉर्डर बंद हैं।
Available Open Borders to Haryana are following Borders
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 3, 2020
Dhansa, Daurala, Kapashera, Rajokri NH 8, Bijwasan/Bajghera, Palam Vihar and Dundahera Borders
एनएच-24 एक तरफ से बंद
एनएच 24 पर यूपी से दिल्ली की ओर जाने वाला रास्ता गाजीपुर बॉर्डर पर बंद कर दिया गया है। इसी तरह नोएडा से दिल्ली जाने वाला चिल्ला बॉर्डर का रास्ता भी बंद कर दिया गया है।
Traffic advisory
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 3, 2020
One carriageway of NH 24 for UP to Delhi is closed for traffic at Gazipur border. Likewise carriageway from Noida to Delhi at Chilla border is closed for traffic .
दोपहर के अपडेट-
चिल्ला बॉर्डर पर दिल्ली से नोएडा आने वाला रास्ता खुला
चिल्ला बॉर्डर का दिल्ली से नोएडा आने वाला रास्ता ट्रैफिक के लिए खुला है। हालांकि नोएडा से दिल्ली जाने वाला रास्ता अब भी बंद है।
Traffic Alert
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 3, 2020
Chilla Border one carriageway from Delhi to Noida has been opened for traffic however other carriageway from Noida to Delhi is still closed.
एनएच 9 पर चढ़े किसान दोनों तरफ जाम
एनएच 9 पर किसान चढ़कर प्रदर्शन कर रहे हैं और दोनों तरफ से जाम कर दिया है।
गाजीपुर बॉर्डर सील, एनएच24 दोनों तरफ से जाम
किसान आंदोलन के चलते यूपी बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। सुबह 8:45 पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई है। इसके चलते एनएच 24, गाजीपुर बॉर्डर और आनंद विहार पर भयंकर जाम लग गया है। गाजियाबाद , एनएच-24 से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी वाहनों को वापस गाजियाबाद की ओर भेजा जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि किसानों का प्रदर्शन उग्र हो सकता है इसलिए एहतियात के तौर पर सीमा को सील किया गया है।
स्वरूप नगर पुलिस बूथ के सामने जीटी रोड दोनों तरफ से बंद
स्वरुप नगर पुलिस बूथ के सामने लोकल पुलिस ने GT रोड को दोनों तरफ से बंद कर दिया हैI यातायात के लिए सिर्फ एक लेन छोड़ी हैI
Traffic Alert
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 3, 2020
स्वरुप नगर पुलिस बूथ के सामने लोकल पुलिस ने GT रोड को दोनों तरफ से बंद कर दिया हैI यातायात के लिए सिर्फ एक लेन छोड़ी हैI
COVID PRECAUTIONS
WEAR MASK, MAINTAIN SOCIAL DISTANCING, KEEP HAND HYGIENE.
टीकरी के अलावा ये तीन सीमाएं रहेंगी बंद
टीकरी बॉर्डर, झरोडा बॉर्डर पूरी तरह बंद रहेंगे। वहीं बदूसराय बॉर्डर सिर्फ हल्के वाहन जैसे कार और दो पहिया वाहनों के लिए खुलेगा। झटीकरा बॉर्डर सिर्फ दो पहिया वाहनों के लिए खुलेगा।
Traffic Alert
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 3, 2020
Tikri, Jharoda Borders are closed for any Traffic Movement.
Badusarai Border is open only for Light Motor Vehicle like Cars and two wheelers.
Jhatikara Border is open only for two wheeler traffic
अक्षरधाम से चिल्ला बॉर्डर जाने वाले रास्ते पर लगा हल्का जाम
एक एलजीवी के मयूर विहार फेज-1 फ्लाईओवर पर पलट जाने से अक्षरधाम से नोएडा चिल्ला बॉर्डर जाने वाले रास्ते में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Traffic Alert
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 3, 2020
Obstruction in traffic in the carriageway from Akshardham towards Noida-Chilla Border due to overturn of an LGV near Mayur Vihar Phase-1 flyover. Kindly avoid the stretch.
COVID PRECAUTIONS
WEAR MASK, MAINTAIN SOCIAL DISTANCING, KEEP HAND HYGIENE.
सिंघु समेत कई छोटे बॉर्डर रहेंगे बंद
सिंघु समेत लामपुर, औचंदी और कई छोटे बॉर्डर गुरुवार को भी बंद रहेंगे। वहीं मुकरबा चौक और जीटी करनाल रोड से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
सिंघु बॉर्डर भी रहेगा बंद
रोहिणी जाने और वहां से आने के लिए आउटर रिंग रोड का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही जीटी करनाल रोड, एनएच 44 और सिंघु, औचंदी व लामपुर बॉर्डर भी बंद रहेंगे।
Traffic is very heavy. Please avoid outer ring road from signature bridge to Rohini & vice versa, GTK road, NH 44 & Singhu, Auchandi & Lampur borders.
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 3, 2020
चिल्ला बॉर्डर रहेगा बंद
नोएडा लिंक रोड का चिल्ला बॉर्डर भी किसानों के प्रदर्शन के चलते बंद रहेगा। लोगों को नोएडा लिंक रोड छोड़कर नोएडा जाने के लिए एनएच 24 और डीएनडी का इस्तेमाल करने की सलाह है।
Traffic Alert
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 3, 2020
The chilla border on Noida link road is closed for traffic due to farmers protests near Gautam Budh Dwar. People are advised to avoid Noida link road for going to Noida and use NH 24 and DND instead for Noida.
हरियाणा की ओर जाने वाली ये सीमाएं खुली रहेंगी
ढांसा, दौराला, कापसहेड़ा, रजोकरी एनएच 8, बिजवासन/बजघेड़ा, पालम विहार और दुंदहेड़ा बॉर्डर खुले रहेंगे।
Available Open Borders to Haryana are following Borders
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 3, 2020
Dhansa, Daurala, Kapashera, Rajokri NH 8, Bijwasan/Bajghera, Palam Vihar and Dundahera borders