फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-NCR to face heatwave for three days as temperatures rise

Delhi NCR News: तापमान में बढ़ोतरी, तीन दिन दिल्ली-एनसीआर झेलेगा लू का प्रकोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
- मौसम विभाग के अनुसार 22 से 24 अप्रैल के बीच कुछ स्थानों पर लू चलने की स्थिति भी बन सकती है
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। इन दिनों तापमान बढ़ने से दिन के साथ अब रातें भी गर्म होने लगी है। अगले सप्ताह से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी की संभावना है। दिल्ली में 20 से 25 अप्रैल के बीच मौसम ज्यादातर गर्म और शुष्क रहने की आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 40 से 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। शुरुआती दिनों 20-22 अप्रैल में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, जबकि बाद के दिनों 23-25 अप्रैल में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 22 से 24 अप्रैल के बीच कुछ स्थानों पर लू (हीटवेव) चलने की स्थिति बन सकती है। वहीं, हवा की गति हल्की से मध्यम रहेगी, जो मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 23 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

40 डिग्री तक पहुंचा तापमान
रविवार को चिलचिलाती धूप से गर्मी अधिक रही। दिन और रात के समय गर्म हवाएं चली। इस दौरान अधिकतम तापमान 40.1 और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री दर्ज हुआ। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिन के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद इसमें 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed