{"_id":"6a80aa4553da30d887b256ec58543972","slug":"delhi-ncr-thunder-noida-loss-of-10-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-पानी से नोएडा में 10 करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-पानी से नोएडा में 10 करोड़ का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 31 May 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार शाम आए आंधी-तूफान ने नोएडा विद्युत निगम को करोड़ों की चपत लगाई है। पोल और तार टूटने व ट्रांसफार्मर जलने से जहां विद्युत निगम को लंबी चपत लगी, वहीं बिजली सप्लाई बाधित होने से राजस्व पर भी खासा असर पड़ा है।
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे निगम पर मौसम की दोहरी मार पड़ी है। नुकसान से जहां आपूर्ति और राजस्व पर असर पड़ा, सुधार में भी पसीना छूट गया है। निगम के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार शाम को सवा पांच बजे जैसे ही हवाओं की रफ्तार बढ़ी वैसे ही आपात स्थिति से बचने के लिए शट डाउन कर दिया गया।
विज्ञापन
लेकिन, इसके बाद लगातार तार टूटने और खंभे गिरने की घटनाएं हुईं। सेक्टर 39 में एक साथ आठ पोल के गिरने से विभाग के हाथ पांव फूल गए।
इससे सेक्टर 41 सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ और यहां शनिवार दोपहर तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। इस आंधी में शहर के कई छोटे बड़े ट्रांसफार्मर भी फुंक गए। इसमें सेक्टर 32 का सबसे बड़ा ट्रांसफार्मर जल गया, जिसमें निगम को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
लाखों का जला डीजल
उद्यमी संगठन के प्रवक्ता ने बताया कि फेस वन में शनिवार को चार घंटे बिजली गुल रही। सभी इकाइयों में जनरेट से काम किया गया, जिसमें करीब 50 लाख रुपये का डीजल जल गया।
निगम को हुआ नुकसान
बिजली के खंभे...1.25 करोड़
तार...75 लाख
ट्रांसफार्मर...तीन करोड़
बिजली का बिल...पांच करोड़