फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Ncr News Temporary arrangement of electricity in Panchsheel Colony in Greater Noida

पंचशील ग्रींस सोसाइटी अग्निकांड: तीन दिन बाद मिली बिजली, अभी एसी चलाने पर रोक, दो कॉलोनी के निवासियों को मिली कुछ राहत

Mon, 02 May 2022 11:16 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 02 May 2022 11:16 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रींस-दो सोसाइटी के निवासियों को कुछ राहत मिली है। सोमवार को सुबह 12 टावर में ग्रिड की बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी, जबकि पांच टावर में रविवार रात ग्रिड की बिजली शुरू हो सकी। हालांकि यह अस्थाई व्यवस्था की गई है। इस कारण सोसाइटी प्रबंधन की तरफ से एसी चलाने पर रोक लगाई गई है।

विज्ञापन
Delhi Ncr News Temporary arrangement of electricity in Panchsheel Colony in Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रींस-दो सोसाइटी के निवासियों को सोमवार को तीन दिन बाद बिजली मिलने से कुछ राहत मिली। सुबह 12 टावर में ग्रिड की बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी, जबकि पांच टावर में रविवार रात ग्रिड की बिजली शुरू हो सकी। हालांकि यह अस्थाई व्यवस्था की गई है। इस कारण सोसाइटी प्रबंधन की तरफ से एसी चलाने पर रोक लगाई गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात पंचशील ग्रींस-दो सोसाइटी के बेसमेंट में लगे पैनल बॉक्स में आग लग गई थी। इससे सोसाइटी के सभी 17 टावर में बिजली आपूर्ति पूरी रात बंद रही। शनिवार को पांच टावर में जनरेटर का पावर बैकअप शुरू हो सका, लेकिन अन्य 12 टावर में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद थी। इस कारण 1500 परिवार परेशान थे। बड़ी  संख्या में परिवार सोसाइटी छोड़कर होटल व अपने रिश्तेदारों के पास चले गए थे।
विज्ञापन


तीन दिन बाद सोमवार को सोसाइटी के 12 टावर में बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। निवासियों ने बताया कि अभी अस्थाई इंतजाम किया गया है। जनरेटर की जगह एनपीसीएल की बिजली मिली है। हालांकि अभी एसी चलाने की अनुमति नहीं है। गर्मी में एसी के बिना रहना मुश्किल होगा। उम्मीद है जल्द समस्या का समाधान होगा। निवासियों ने बताया कि पांच टावर में रविवार रात करीब आठ बजे और 12 टावर में सोमवर की सुबह आपूर्ति शुरू हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लौटे तो कइयों को एसी चलने का इंतजार
बिजली नहीं होने के कारण सोसाइटी के 600 से अधिक परिवार होटल और आसपास की सोसाइटियों में रहने वाले अपने परिचितों के यहां चले गए थे। अब बिजली आ गई तो कुछ लोग वापस लौट आए हैं। जबकि कुछ अभी बिजली आपूर्ति पूरी तरह दुरुस्त होने का इंतजार कर रहे है। उनका कहना है कि जब एसी चलने की अनुमति मिलेगी, तभी वो वापस आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed