फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR AQI Today air will remain very bad even pollution meter again crossed 400

Delhi AQI Today: आज भी बेहद खराब रहेगी आबोहवा, एक्यूआई फिर पहुंचा 400 पार, जानें NCR का भी हाल

Tue, 26 Nov 2024 08:17 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 26 Nov 2024 08:17 AM IST
सार

Delhi-NCR AQI Today: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर प्रदूषण का स्तर 400 पार हो गया है। दिल्ली के कई इलाकों में सीपीसीबी बेहद हाई है। सुबह सात बजे आनंद विहार इलाके में एक्यूआई 436 दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Delhi NCR AQI Today air will remain very bad even pollution meter again crossed 400
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में हवा अभी भी खराब है। मंगलवार की सुबह भी राजधानी में धुंध की एक पतली परत छाई हुई है। वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। एक्यूआई का मीटर 400 से ऊपर चल रहा है। वहीं सोमवार को स्मॉग की चादर छाई रही। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 349 दर्ज किया गया। इसमें रविवार की तुलना में 31 अंकों की वृद्धि हुई है। वहीं, एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे खराब श्रेणी में रही। ऐसे में कुछ इलाकों में गंभीर के साथ आनंद विहार, शादीपुर समेत 30 इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही। सोमवार सुबह एक्यूआई 285 था, यह खराब श्रेणी थी। दिन चढ़ते ही स्मॉग की चादर मोटी होती गई।

विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही स्मॉग की चादर छाई रही। ऐसे में वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना पड़ा। इससे लोगों ने आंखों में जलन महसूस की। हवा की गति कम होने से वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे ही स्मॉग की स्थिति खराब होती गई। देर शाम हवा की गति और कम होने से स्मॉग की परत मोटी हो गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषकों के फैलाव के लिए मौसम संबंधी स्थितियां बेहद प्रतिकूल होने से स्थिति बिगड़ रही है।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार, मिक्सिंग डेप्थ 1950 मीटर रही। वहीं, वेंटिलेशन इंडेक्स 12500 घनमीटर प्रति सेकेंड रहा। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 10,000 घनमीटर प्रति सेकेंड रहने का अनुमान है। डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक, हवा में ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 16.591 फीसदी, कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.501 फीसदी रही। वहीं, रविवार को पराली से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 24.202 प्रतिशत रही।

आज भी बेहद खराब श्रेणी में रहेगी हवा
सीपीसीबी के मुताबिक, मंगलवार को भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति रहने की आशंका है। रात के समय कुहासा छाया रहेगा। साथ ही आसमान में स्मॉग छाई रहेगी। सोमवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 8 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा रही, इससे स्मॉग रही। वहीं, मंगलवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा आठ किलोमीटर प्रतिघंटा चलेगी। बुधवार को हवा विभिन्न दिशाओं की ओर से चल सकती है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम एक्यूआई दर्ज
आनंद विहार------436
शादीपुर---------422
जहांगीरपुरी-------421
बवाना----------424
अशोक विहार-----419
बुराड़ी-----------390
(नोट : सभी आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

मंगलवार सुबह एनसीआर में प्रदूषित शहरों का एक्यूआई
दिल्ली-------400
गुरुग्राम-------310
नोएडा-------332
ग्रेटर नोएडा----262
गाजियाबाद----312
फरीदाबाद-----293
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed