फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR AQI today air will remain in very bad category next two days

हवा बन गई 'जहर': फिर दिखी स्मॉग की चादर...NCR में दिल्ली सर्वाधिक प्रदूषित, AQI 400 पार; एम्स में बढ़े मरीज

Thu, 07 Nov 2024 10:56 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 07 Nov 2024 10:56 PM IST
सार

विशेषज्ञों के मुताबिक, दिल्ली के लोगों को आने वाले कई दिनों तक प्रदूषण से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। बीते कई दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में प्रदूषक तत्व हवा को जहरीला बना रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi NCR AQI today air will remain in very bad category next two days
दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में बीते कुछ दिनों से प्रदूषण में गिरावट आने के बाद बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में वृद्धि हुई है। ऐसे में दिल्ली पूरे दिन स्मॉग की चादर में लिपटी नजर आई। इससे लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई। इसके अलावा लोगों को दूर तक देखने में भी दिक्कत हुई। बृहस्पतिवार को एक्यूआई 377 रहा, जोकि बेहद खराब श्रेणी में है। इसमें बुधवार के मुकाबले 25 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 6:30 बजे सफदरजंग में दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई। वहीं, राजधानी में वजीरपुर सर्वाधिक प्रदूषित रहा। यहां एक्यूआई 450 पार के दर्ज किया गया। साथ ही 12 इलाकों की हवा गंभीर श्रेणी में रही। 24 इलाकों का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। एनसीआर में दिल्ली के बाद गाजियाबाद सर्वाधिक प्रदूषित रहा। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। वहीं, छह नवंबर को दिल्ली में पीएम 2.5 की मात्रा में पराली जलाने से होने वाला रोजाना औसत योगदान लगभग 22.775 फीसदी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार तक बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी हवा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक बृहस्पतिवार को हवा विभिन्न दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। शुक्रवार को हवा विभिन्न दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी। वहीं, शनिवार को हवा विभिन्न दिशा की ओर से चलेगी। हवा की चाल 4 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। रविवार को हवा विभिन्न दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की चाल 4 से 10 किमी प्रतिघंटा रहेगी। वहीं, रात के समय हल्का कुहासा छाए रहने की संभावना है। साथ ही, स्मॉग छाया रहेगा। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी।

एनसीआर में प्रदूषित शहरों का एक्यूआई
दिल्ली --- 377
गाजियाबाद --- 316
गुरुग्राम --- 302
ग्रेटर नोएडा --- 288
नोएडा --- 278
फरीदाबाद --- 257
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम एक्यूआई दर्ज
वजीरपुर --- 454
जहांगीरपुरी --- 434
अशोक विहार --- 430
मुंडका --- 430
बवाना --- 427
विवेक विहार --- 424
रोहिणी --- 424
सोनिया विहार --- 419
न्यू मोती बाग --- 412
नेहरू नगर --- 406
पंजाबी बाग --- 403
(नोट: यह सभी आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

विज्ञापन

मरीजों की संख्या में 15-20 प्रतिशत की वृद्धि: एम्स के डॉक्टर
दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या के चलते, नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पल्मोनोलॉजी विभाग के ओपीडी में सांस की समस्या वाले कई मरीज आ रहे हैं, गुरुवार को एक डॉक्टर ने यह जानकारी दी। एम्स के पल्मोनोलॉजी विभाग के ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज देखे गए, जैसा कि तस्वीरों में दिखाया गया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पल्मोनरी, क्रिटिकल केयर और स्लीप मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. करण मदान ने एएनआई को बताया कि हम देख रहे हैं कि मरीजों को बहुत सारी समस्याएं हो रही हैं। अस्थमा जैसी सांस की बीमारियों वाले मरीज और सीओपीडी के मरीज। अब ओपीडी में बहुत अधिक मरीज आ रहे हैं। कई मरीजों ने शिकायत की है कि उनका अस्थमा बिगड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed