फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi ncr Aqi Delhi s air reaches very poor category know AQI of NCR

Delhi-NCR AQI: बेहद खराब श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, एनसीआर में बिगड़े हालात, जानें- अगले दो दिनों का हाल

Sun, 20 Nov 2022 10:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 20 Nov 2022 10:45 PM IST
सार

केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 10 फीसदी रही। पीएम 2.5 से बड़े कणों की पीएम 10 में 57 फीसदी हिस्सेदारी दर्ज की गई। पीएम 10 का स्तर 203 व पीएम 2.5 का स्तर 141 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Delhi ncr Aqi Delhi s air reaches very poor category know AQI of NCR
धुंध - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदलते मौसम का असर दिल्ली-एनसीआर की हवा पर पड़ा है। बीते 24 घंटे में दिल्ली की हवा बिगड़कर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। दिल्ली का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 314 दर्ज किया गया। वहीं, एनसीआर के शहरों की हवा खराब श्रेणी के उच्चतम स्तर में दर्ज की गई है। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक हवा की गुणवत्ता में बदलाव की संभावना नहीं है।

विज्ञापन


केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 10 फीसदी रही। पीएम 2.5 से बड़े कणों की पीएम 10 में 57 फीसदी हिस्सेदारी दर्ज की गई। पीएम 10 का स्तर 203 व पीएम 2.5 का स्तर 141 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के मुताबिक, पंजाब में 368 जगहों पर पराली जलने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। वहीं, हरियाणा में 32, उत्तर प्रदेश में 168, मध्य प्रदेश में 556 व राजस्थान में 15 जगहों पर पराली जलने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। हालांकि, दिल्ली में एक भी स्थान पर पराली नहीं जली है।

विज्ञापन

सतही हवा के साथ पहुंच रहा पराली का धुआं
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। रात के तापमान में गिरावट आ रही है। वहीं, इस समय हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम की ओर बनी हुई है। ऐसे में सतही हवाओं के साथ पराली का धुआं दिल्ली-एनसीआर तक पहुंच रहा है। साथ ही स्थानीय स्तर पर होने वाले प्रदूषक तापमान कम होने और हवा की रफ्तार कम होने की वजह से जम रहे हैं, जिससे प्रदूषण को बढ़ने में मदद मिल रही है।

विज्ञापन

12 किमी प्रतिघंटा रही हवा की रफ्तार
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बीते 24 घंटे में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम रहने के साथ हवा की रफ्तार छह से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। साथ ही मिक्सिंग हाइट का स्तर 1200 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 5500 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रहा। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम रहने के साथ रफ्तार छह किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई
दिल्ली- 314
फरीदाबाद- 260
गाजियाबाद- 259
ग्रेटर नोेएडा- 288
गुरुग्राम- 284
नोएडा- 254

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed