{"_id":"68153222b111b9906f0a6ae1","slug":"delhi-murder-suraj-was-killed-to-take-revenge-for-the-assault-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Murder : मारपीट का बदला लेने के लिए की गई थी सूरज की हत्या, तीन गिरफ्तारियों के बाद खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Murder : मारपीट का बदला लेने के लिए की गई थी सूरज की हत्या, तीन गिरफ्तारियों के बाद खुलासा
Sat, 03 May 2025 02:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 03 May 2025 02:29 AM IST
सार
गिरफ्तार आरोपियों ऋतिक पर दो, राहुल पर पांच और निखिल पर लूटपाट के दो मामले दर्ज हैं। हमलावरों ने मारपीट का बदला लेने के लिए सूरज की हत्या की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुरी इलाके में बुधवार रात को सूरज की हत्या करने के मामले में तीन आरोपियों को इलाके से गिरफ्तार कर पुलिस ने वारदात का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों ऋतिक पर दो, राहुल पर पांच और निखिल पर लूटपाट के दो मामले दर्ज हैं। हमलावरों ने मारपीट का बदला लेने के लिए सूरज की हत्या की थी।
विज्ञापन
ऋतिक ने खुलासा किया कि सूरज ने तीन चार दिन पहले उसकी पिटाई की थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने अपने दोस्तों के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी और भागे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 30 अप्रैल की रात संजय गांधी अस्पताल से एक युवक के चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि सी-6 ब्लॉक निवासी सूरज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
अतिरिक्त थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान सूरज के पिता बिंदर ने सी-10 ब्लॉक सुल्तानपुरी के रहने वाले पांच युवकों पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि करीब ढाई तीन साल से उसके छोटे बेटे चांद का सी-10 के रहने वाले लड़कों से विवाद चल रहा है। जांच में पता चला कि दोनों पक्ष एक दूसरे के घरों पर कई बार गोलीबारी कर चुके हैं और दोनों पक्षों की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज है।
पुलिस टीम ने नामजद आरोपियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन सब गायब मिले। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जिसके जरिये पुलिस ने चार हमलावरों की पहचान ऋतिक, पप्पू, राहुल और निखिल के रूप की। बृहस्पतिवार रात पुलिस आरोपियों के गंदा नाला के पास मौजूद होने की जानकारी मिली। जहां से पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों ने हत्या करने की बात कबूल कर ली। ऋतिक ने बताया कि मृतक के परिवार वालों से दुश्मनी चल रही थी। तीन चार दिन पहले सूरज और उसके भाई ने उसकी पिटाई की दी। जिसका बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंंजाम दिया। उन्हें पता चला कि 30 अप्रैल को सूरज विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा है।
उनलोगों ने निर्मल अस्पताल के पास उसे घेर कर उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार ऋतिक पर दो, राहुल पर पांच और निखिल पर लूटपाट के दो मामले दर्ज हैं। निखिल ने नाबालिग रहते दोनों वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।