{"_id":"5d3d661d8ebc3e6d0954fcdd","slug":"delhi-murder-case-eyewitness-says-she-expected-us-to-save-her","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कीर्ति हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, चश्मदीदों ने बताया पूरा घटनाक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्ति हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, चश्मदीदों ने बताया पूरा घटनाक्रम
Sun, 28 Jul 2019 02:38 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 28 Jul 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन के भोगल इलाके में कीर्ति की सरेराह हत्या के आरोप में गिरफ्तार सरफिरा मुनासिर तीन साल से उसे परेशान कर रहा था। मुनासिर ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया है कि वह कीर्ति से एकतरफा प्यार करता था।
कई बार उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन उसने साफ मना कर दिया। इससे गुस्से में आकर उसने वारदात की। पुलिस ने शनिवार को मुनासिर को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस घटना के कुछ देर बाद का एक वीडियो फुटेज सामने आया है। चश्मदीदों ने बताया कि मुनासिर हाथ में चाकू लेकर कीर्ति का पीछा कर रहा था। कीर्ति के भाई ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन मुनासिर ने उसे मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीछा करते हुए मुनासिर ने कीर्ति को पकड़ लिया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने लगा। घटना के समय वहां काफी लोग मौजूद थे। उसे रोकने की हिम्मत किसी ने नहीं की।

इसी दौरान एक शख्स ने उसके हाथ पर डंडा मारा, इससे उसके हाथ से चाकू नीचे गिर गया। इसके बाद लोगों ने मुनासिर की जमकर धुनाई कर दी। इसी बीच, एक महिला और युवक ने कीर्ति को उठाकर ऑटो में बिठाया और उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर ले गए।
वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कीर्ति के शरीर पर चाकू के आधा दर्जन से ज्यादा जख्म थे। जांच में पता चला कि मुनासिर अक्सर कीर्ति को परेशान करता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कीर्ति के परिवार की ओर से कभी इस बाबत पुलिस में शिकायत नहीं की गई थी।
गौरतलब है कि शुक्रवार की रात को निजामुद्दीन इलाके में एकतरफा प्यार में एक युवक ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद वहां से भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को लोगों ने दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती और आरोपी युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुनासिर (25) के रूप में हुई है।