फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi municipal corporations says our 8 hospitals are ready to fight corona crisis amid government searching for beds

दिल्ली के तीनों निगमों ने कहा- कोरोना की समस्या से निपटने के लिए सरकार इस्तेमाल करे हमारे आठ अस्पताल

Sun, 14 Jun 2020 09:50 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 14 Jun 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
Delhi municipal corporations says our 8 hospitals are ready to fight corona crisis amid government searching for beds
कोविड मरीजों के लिए की गई बेड की व्यवस्था(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

एक ओर जहां दिल्ली सरकार कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के चलते राजधानी में मरीजों के लिए बेड बढ़ाने के लिए जगह की तलाश कर रही है, वहीं अब भी दिल्ली के सात अस्पतालों के 2800 बेड उसकी नजर से दूर हैं। ये अस्पताल दिल्ली नगर निगम द्वारा चलाए जाते हैं, जिनका दावा है कि आप सरकार ने हमें समर्थन नहीं दिया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


हालांकि निगम के इस दावे को गलत बताते हुए सरकार ने कहा है कि निगमों की इच्छाशक्ति में ही कमी  है। दिल्ली के तीनों नगर निगम मिलकर आठ अस्पताल चलाते हैं। इनमें से सिर्फ एक तिलक नगर सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल को ही कोविड अस्पताल घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


निगम और सरकार के अधिकारियों का कहना है कि उत्तरी निगम के 980 बेड वाले हिंदु राव अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल बनाने को लेकर बात चल रही है। अस्पताल के एक वरिष्ठ कहा कहना है कि, सामान्य रूप से एक अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाने में चार-पांच दिन लगते हैं। पूरी बिल्डिंग को सैनिटाइज करना पड़ेगा और जो  मरीज अस्पताल में भर्ती होते हैं उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराना होता है, आइसोलेशन वार्ड बनाना पड़ता है और वेंटिलेटर की भी व्यवस्था करनी होती है। हमें उम्मीद है कि 18 जून तक कोविड के मरीजों के लिए अस्पताल तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed