{"_id":"5e9069a98ebc3e7697289ad3","slug":"delhi-municipal-corporation-employees-working-without-salary-for-two-months","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः पिछले दो महीने की सैलरी के बिना काम कर रहे निगम कर्मचारी, डॉक्टर भी हैं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः पिछले दो महीने की सैलरी के बिना काम कर रहे निगम कर्मचारी, डॉक्टर भी हैं शामिल
Fri, 10 Apr 2020 06:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 10 Apr 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : एएनआई
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी पिछले दो महीने के वेतन के बिना काम कर रहे हैं। इसमें स्वच्छता कर्मचारियों से लेकर डॉक्टर व अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। वहीं, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी पेंशन नहीं मिली है। इस संबंध में निगम ने दिल्ली सरकार से एक हजार करोड़ रुपये की एकमुश्त राशि की मांग की है।
विज्ञापन
निगम कर्मचारियों को सिर्फ जनवरी माह का ही वेतन मिला है। वहीं, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी जनवरी तक की पेंशन मिली है। फरवरी और मार्च का वेतन और पेंशन अभी बकाया है। साथ ही अप्रैल भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
ऐसे में लॉकडाउन के दौरान निगम कर्मचारियों को खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में जब निगम आयुक्त वर्षा जोशी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि निगम आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से निगम को पैसा नहीं मिला है। यदि पैसा मिलता तो कर्मचारियों को भुगतान किया जाता। वहीं, महापौर अवतार सिंह ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और पत्र के जरिए एक हजार करोड़ की एकमुश्त राशि की मांग की है।
जिससे कर्मचारियों और पेंशन भोगियों का भुगतान करने के साथ ही शेष राशि से हम कोरोना से जंग लड़ सकें। अवतार ने कहा कि उत्तरी निगम में 25,000 से अधिक सफाई कर्मचारी अपनी जान की परवाह किए बिना दिन रात काम कर रहे हैं।
साथ ही डॉक्टर भी आगे रहकर कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। ऐसे में वेतन ना मिलने से कर्मचारियों के आगे रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी तो जल्द ही वह खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस संबंध में मुलाकात करेंगे।
पर्याप्त मात्रा में है पीपीई किट
महापौर ने बताया कि अभी निगम के पास पीपीई किट समुचित मात्रा में उपलब्ध हैं। वहीं, हम विभिन्न एजंसियों द्वारा दी जाने वाली मदद भी ले रहे हैं। लेकिन, यदि हमें पैसा नहीं मिला तो भविष्य में परेशानी हो सकती है।