{"_id":"601e3c105cf7176ba680262e","slug":"delhi-municipal-corporation-cleaning-workers-strike-ends","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: निगम सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, मॉडल टाउन से उठने लगा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: निगम सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, मॉडल टाउन से उठने लगा कूड़ा
Sat, 06 Feb 2021 12:19 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
सफाईकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है और मॉडल टाउन से कूड़ा उठने लगा है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से ये जानकारी शुक्रवार को हाईकोर्ट में दी गई। निगम ने कहा कि पूरी इलाके से दस दिनों में उठा लिया जाएगा।
न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा की पीठ के समक्ष उत्तरी निगम की ओर से ये जानकारी दी गई। पीठ ने दो फरवरी को निगम को हड़ताल खत्म कराने और कूड़ा हटवाने के लिए शुक्रवार तक समय दिया था। पीठ ने ये निर्देश फेडरेशन ऑफ मॉडल टाउन एसोसिएशन की याचिका पर दिया था। याचिका में कहा गया था कि निगम कर्मचारी जानबूझकर तीन सप्ताह से अनुपस्थित हैं और सफाई की अपनी ड्यूटी पूरी नहीं कर रहे हैं।
याची ने ये भी कहा था कि सफाई कर्मी कूड़े से भरे ट्रक लाकर रिहायशी इलाके, बाजार और सड़कों पर गंदगी फैला रहे हैं।