फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi more secure and densely populated than New York, Tokyo: study

'इस मामले' में न्यूयार्क-टोक्यो से आगे निकली दिल्ली

Sat, 15 Nov 2014 12:50 PM IST
Updated Sat, 15 Nov 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
Delhi more secure and densely populated than New York, Tokyo: study

न्यूयॉर्क के मुकाबले नई दिल्ली अधिक घनी और सुरक्षित है। लंदन स्कूल ऑफ इकोनामिक्स की खोज रिपोर्ट के मुताबिक धीमी गति से विकसित शहरी परिदृश्य के बावजूद दिल्ली का घनत्व न्यूयॉर्क मेट्रो क्षेत्र से दोगुना है। साथ ही अपराध का स्तर भी अपेक्षाकृत बहुत कम है।

विज्ञापन


शहरी परिदृश्य कम होने के बावजूद दिल्ली का घनत्व दुनिया के बड़े शहर जैसे लंदन, बोगोटा, लागोस, टोक्यो, न्यूयॉर्क , इस्तांबुल और बर्लिन की तुलना में अधिक है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली का घनत्व 19,698 प्रति वर्ग किलोमीटर है, वहीं न्यूयॉर्क मेट्रो क्षेत्र का घनत्व 11,531 प्रति वर्ग किलोमीटर है यानी दिल्ली में एक किलोमीटर वर्ग में 19,698 लोग रहते हैं, वहीं न्यूयॉर्क में यह संख्या 11,531 है। इस प्रकार न्यूयॉर्क की तुलना में राष्ट्रीय राजधानी का घनत्व दोगुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया के आठ बड़े शहरों की खोज रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Delhi more secure and densely populated than New York, Tokyo: study

रिपोर्ट के मुताबिक खास बात यह है कि दिल्ली में हिंसात्मक अपराध का स्तर भी न्यूयॉर्क और इस्तांबुल जैसे शहरों से काफी कम है। शुक्रवार को शुरू हुई दो दिवसीय ‘गवर्निंग अर्बन फीचर्स’ सम्मेलन में इसका खुलासा किया गया है।

सम्मेलन का आयोजन लंदन स्कूल ऑफ इकोनामिक्स एंड पालिटिकल साइंस में ‘एलसीई सिटीज’, ड्यूश बैंक के अल्फ्रेड हेरहौसेन सोसाइटी द्वारा शहरी मामलों के राष्ट्रीय संस्थान (एनआईयूए) की भागीदारी से किया गया है। इस अवसर पर ड्यूश बैंक एजी सह मुख्य कार्यकारी अंशु जैन ने कहा कि विश्व के दो फीसदी भूभाग में स्थित शहरों से 80 फीसदी आर्थिक विकास होता है।

मैकिंसे ग्लोबल इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि अगले 30 सालों में दुनिया का एक तिहाई आर्थिक विकास 100 शहरों में होने लगेगा। उन्होंने कहा कि भारत को अपने विकास को बरकरार रखने के लिए अगले कुछ दशकों में न्यू शिकागो के बराबर निर्माण करने की जरूरत है। ऐसे में सरकार की 100 स्मार्ट सिटी बनाने की पहल महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed