{"_id":"612cce2288863962f500a3bc","slug":"delhi-mohalla-clinics-to-come-in-new-format-that-is-portable-mohalla-clinic-ease-of-transferring-anywhere","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नए कलेवर में नजर आएंगे मोहल्ला क्लीनिक, कहीं भी ले जाने में रहेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: नए कलेवर में नजर आएंगे मोहल्ला क्लीनिक, कहीं भी ले जाने में रहेगी सहूलियत
Mon, 30 Aug 2021 05:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 30 Aug 2021 05:55 PM IST
सार
फिलहाल दिल्ली के शकूर बस्ती इलाके में नए मोहल्ला क्लीनिक स्थापित किए गए हैं। अगर यह नए क्लीनिक का फार्मूला प्रयोग में सफल हो जाता है तो आने वाले समय में नए क्लीनिक की रूपरेखा बनाकर पूरी दिल्ली में लगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
पोर्टेबल मोहल्ला क्लिनिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक अब नए कलेवर में नजर आएंगे। यह क्लीनिक अब पहले से ज्यादा आकर्षक और सुविधाओं से लैस होंगे। जरूरत पड़ने पर इन्हें एक से दूसरी जगह स्थानांतरित भी किया जा सकेगा। इस प्रकार का पहला मोहल्ला क्लीनिक स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के विधानसभा जिले शकूरबस्ती में बन रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि बाहर से लाल रंग के यह मोहल्ला क्लीनिक जितने आकर्षक लग रहे हैं, अंदर से भी उतने ही खूबसूरत हैं.। इसमें बकायदा वुडन वर्क का काम किया गया है और मरीजों और डॉक्टरों को कोई परेशानी न हो, इसलिए इसमें एसी भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
फिलहाल दिल्ली के शकूर बस्ती इलाके में नए मोहल्ला क्लीनिक स्थापित किए गए हैं। अगर यह नए क्लीनिक का फार्मूला प्रयोग में सफल हो जाता है तो आने वाले समय में नए क्लीनिक की रूपरेखा बनाकर पूरी दिल्ली में लगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
जैन ने कहा कि नए मोहल्ला क्लीनिक कंटेनर में बनाए जा रहे हैं, जिनमें चोरी और तोड़फोड़ की घटनाओं को कम किया जा सकेगा। यह क्लीनिक कम जगह में बनाए जा सकेंगे और जरूरत पड़ने पर इन्हें एक जगह से दूसरी जगह पर आसानी से स्थानांतरित भी किया जा सकेगा।