फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi mla fund for jammu kashmir.

'LG ने जम्मू बाढ़ पीड़ितों की मदद से रोका'

Sat, 20 Sep 2014 06:52 AM IST
Updated Sat, 20 Sep 2014 06:52 AM IST
विज्ञापन
Delhi mla fund for jammu kashmir.

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी विधायकों की तरफ से जम्मू कश्मीर बाढ़ आपदा में विधायक फंड की राशि दिए जाने का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


उपराज्यपाल नजीब जंग ने इसके लिए एमएलए फंड खर्च के प्रावधान में इस तरह के बदलाव को स्वीकृति दे दी है। इससे पूर्व उत्तराखंड में हुई त्रासदी के दौरान भी एमएलए फंड की राशि दी गई थी।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने शहरी विकास विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी एमएलए को इस बदलाव की जानकारी दें। राशि एलजी या सीएम रिलीफ फंड में जमा होगी।

सूचना एवं प्रचार निदेशालय की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि उपराज्यपाल ने 17 सितंबर को ही नियम में बदलाव को स्वीकृति दे दी थी।

हालांकि सरकारी बयान अरविंद केजरीवाल के शुक्रवार को सुबह किए गए ट्वीट के बाद जारी किया गया है। उसमें कहा गया है कि विधायक जम्मू कश्मीर प्राकृतिक आपदा में एमएलए फंड की राशि मनमर्जी से दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलजी ने जताई थी आपत्ति

Delhi mla fund for jammu kashmir.

अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर सूत्रों के हवाले से आप विधायकों की तरफ से 20-20 लाख रुपये की राशि दिए जाने की घोषणा पर उपराज्यपाल की तरफ से आपत्ति लगाए जाने की जानकारी दी थी।

इससे पहले पहले आप विधायकों ने 20-20 लाख और फिर कांग्रेस विधायकों ने 25-25 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। हालांकि भाजपा विधायकों ने वेतन के अलावा इस फंड से किसी तरह की राशि दिए जाने की घोषणा अभी नहीं की है। इससे पहले उत्तराखंड त्रासदी में भी दिल्ली के विधायकों ने इस फंड से सहायता राशि दी थी।

केजरी के बयान पर जताई आपत्ति
दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के कश्मीर आपदा पर दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल हमेशा की तरह शॉर्टकट अपनाते हुए सरकारी धन पर राजनीतिक रोटियां सेकने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को अपने विधायकों और समर्थकों की ओर से ज्यादा से ज्यादा मात्रा में सहायता सामग्री कश्मीरी अवाम के लिए बहुत पहले ही पहुंचा देनी चाहिए थी।

डाक्टरों का दल रवाना
दिल्ली प्रदेश भाजपा ने शुक्रवार को चिकित्सकों का एक दल को जम्मू-कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए रवाना किया।

इसके अलावा संक्रामक रोगों को फैलने से रोकने के लिए लगभग दो लाख रुपये मूल्य की दवाएं भी भेजी गई हैं। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन, प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और संगठन महामंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed