फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Ministers checking vehicles entering the capital

Delhi: 'बॉर्डर' पर पहुंची दिल्ली सरकार....मंत्रियों ने की रात को राजधानी में प्रवेश करने वाले ट्रकों की जांच

Fri, 10 Nov 2023 01:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 10 Nov 2023 01:20 AM IST
सार

ऐसे में दिल्ली सरकार के कई मंत्री इस समय दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों पर जा पहुंचे हैं और ट्रकों की जांच कर रहे हैं। संघू, गाजीपुर और गुरुग्राम बॉर्ड पर दिल्ली सरकार के मंत्री वाहनों की जांच कर रहे हैं। दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर वाहनों की जांच की। 

विज्ञापन
Delhi Ministers checking vehicles entering the capital
गोपाल राय - फोटो : एएनआई

विस्तार

विज्ञापन

प्रदूषण के चलते दिल्ली में दूसरे राज्यों से आने वाले उन ट्रकों का प्रवेश बंद है जो गैर जरूरी सामान लेकर आ रहे हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार के कई मंत्री इस समय दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों पर जा पहुंचे हैं और ट्रकों की जांच कर रहे हैं। संघू, गाजीपुर और गुरुग्राम बॉर्ड पर दिल्ली सरकार के मंत्री वाहनों की जांच कर रहे हैं। दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर वाहनों की जांच की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने वाले ट्रकों का निरीक्षण करते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के स्तर को देखने के बाद गैर-जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। केवल सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रकों के प्रवेश की अनुमति दी गई है। इसके लिए सभी बॉर्डर पर टीमें तैनात कर दी गई हैं। ट्रकों के प्रवेश को लेकर आज मैं फिर से हरियाणा और यूपी सरकार को पत्र लिखूंगा। 

 
मंत्री आतिशी ने गाजrपुर बॉर्डर पर वाहनों का निरीक्षण किया और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उपायों के कार्यान्वयन का जायजा लिया। आतिशी ने कहा कि गाजीपुर बॉर्डर पर निरीक्षण करने के बाद हमें पता चला है कि बॉर्डर पर सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत है क्योंकि कई ऐसे ट्रक हैं जिन्हें राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है, लेकिन वे अवैध रूप से प्रवेश कर रहे हैं। 

आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार के सभी मंत्री आज अलग-अलग बॉर्डरों का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि राजधानी में ट्रकों की अवैध एंट्री न हो। 

ये निरीक्षण जारी रहेंगे। हम सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध करने जा रहे हैं कि वह सभी केंद्रीय एजेंसियों को शहर में 'कृत्रिम बारिश' के संबंध में दिल्ली सरकार के साथ सहयोग करने का निर्देश दे। 20 नवंबर तक ऐसा किया जा सकेगा। 

राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने वाले ट्रकों का निरीक्षण करते हुए दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि हमें शिकायतें मिल रही हैं कि GRAP-4 नियमों का सख्ती से पालन नहीं किया जा रहा। GRAP-4 के कार्यान्वयन का मतलब है कि केवल आवश्यक वस्तुओं वाले ट्रक ही दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं। आज हम गुरुग्राम आए हैं और नियमों के क्रियान्वयन में लापरवाही देख रहे हैं। दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने के लिए इन नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed