फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi minister Rajendra Pal Gautam wrote in letter was hurt by increasing caste discrimination in society

मैं किसी हिंदू देवी-देवता को नहीं मानूंगा: गौतम ने पत्र में लिखा- समाज में बढ़ रहे जातिगत भेदभाव से था आहत

Mon, 10 Oct 2022 07:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 10 Oct 2022 07:58 AM IST
सार

मंत्री के इस्तीफे के बाद भाजपा ने कहा कि पार्टी के दबाव में राजेंद्र पाल गौतम ने इस्तीफा दिया। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि भाजपा के दबाव के कारण केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को इस्तीफा देना पड़ा है।

विज्ञापन
Delhi minister Rajendra Pal Gautam wrote in letter was hurt by increasing caste discrimination in society
AAP leader Rajendra Pal Gautam - फोटो : Agency

विस्तार

दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने अपने पत्र में लिखा कि वह समाज में बढ़ रहे जातिगत भेदभाव से आहत हैं। छोटी-छोटी बात पर हत्याएं हो रही है। लोगों का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 5 अक्तूबर को जो प्रतिज्ञा ली थी उसे बाबासाहेब द्वारा दिलाई गई थी। 
विज्ञापन


इन 22 प्रतिज्ञाओं को पूर्व केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर: राइटिंग एंड स्पीच-वी 17 में छपवाया था। यह प्रतिज्ञाएं हर वर्ष देश के कोने-कोने में आयोजित हजारों स्थानों पर करोड़ों लोगों द्वारा दोहरायी जाती हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहेब एवं उनके द्वारा दिलाई गई इन 22 प्रतिज्ञाओं से भाजपा को आपत्ति है। 
विज्ञापन


वायरल हुई थी वीडियो 
5 अक्तूबर को हुए कार्यक्रम से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मंत्री राजेंद्र पाल गौतम अन्य लोगों के साथ हिंदू देवी-देवताओं के बहिष्कार की शपथ ले रहे थे। इस वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं को ईश्वर ना मानने की शपथ दिलाई जा रही है। इसमें कहा जा रहा था कि 'मैं ब्रह्मा, विष्णु और महेश को नहीं मानूंगा। मैं राम-कृष्ण की पूजा नहीं करूंगा। मैं किसी हिंदू देवी-देवता को नहीं मानूंगा।' वीडियो सामने आने के बाद काफी विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने कहा दबाव में लिया फैसला 
मंत्री के इस्तीफे के बाद भाजपा ने कहा कि पार्टी के दबाव में राजेंद्र पाल गौतम ने इस्तीफा दिया। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि भाजपा के दबाव के कारण केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को इस्तीफा देना पड़ा है। बिधूड़ी ने कहा कि सिर्फ इस्तीफा ही काफी नहीं है बल्कि हिंदू देवी-देवताओं की निंदा किए जाने के कारण उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जानी चाहिए और उन्हें पार्टी से भी निकाला जाना चाहिए।


इसके अलावा भ्रष्टाचार में संलिप्त उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन से भी इस्तीफे लिए जाएं। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए हिंदू देवी-देवताओं की निंदा से करते हैं। वहीं भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह इस्तीफा मात्र आंख में धूल झोंकना भर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed