{"_id":"60d3316f8ebc3e341779cc23","slug":"delhi-minister-rajendra-pal-gautam-says-kejriwal-government-priority-to-keep-safe-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: तीसरी लहर में बच्चों को सुरक्षित रखना केजरीवाल सरकार की प्राथमिकता- राजेंद्र पाल गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: तीसरी लहर में बच्चों को सुरक्षित रखना केजरीवाल सरकार की प्राथमिकता- राजेंद्र पाल गौतम
Wed, 23 Jun 2021 06:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 23 Jun 2021 06:35 PM IST
सार
दिल्ली के महिला एवं बाल विकास मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने बुधवार को जहांगीरपुरी स्थित बाबू जगजीवन राम अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह बातें कहीं। इस दौरान विधायक पवन शर्मा और पार्षद अजय शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
राजेन्द्र पाल गौतम
- फोटो : Amar Ujala (File Photo)
विस्तार
दिल्ली सरकार कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर हर बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन कराकर और कोरोना से बचाव के नियमों का कड़ाई से पालन कर दिल्लीवासी कोरोना को हरा सकते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के महिला एवं बाल विकास मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने बुधवार को जहांगीरपुरी स्थित बाबू जगजीवन राम अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह बातें कहीं। इस दौरान विधायक पवन शर्मा और पार्षद अजय शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल में गैर सरकारी संस्था वर्ल्ड विजन इंडिया की दिल्ली इकाई ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में राजेंद्र पाल गौतम मुख्य अतिथि थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अपनी वर्तमान चिकित्सीय सुविधाओं को हर तरह से मजबूत करके संभावित कोरोना के खतरे से निपटने के लिए तैयार करना चाहती है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार का प्रयास है कि दिल्ली सरकार ऑक्सीजन के मामले में अधिक से अधिक आत्मनिर्भर हो जाए। दिल्ली सरकार अपने पूरे प्रशासनिक अमले का उपयोग कर जल्द से जल्द दिल्ली के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाना चाहती है और इसके लिए युद्ध स्तर पर रात-दिन काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हरसंभव प्रयास किया जा रहा है कि संभावित तीसरी लहर को टाला जा सके और सरकार इसके लिए अपनी तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इस दौरान वर्ल्ड विजन इंडिया की दिल्ली इकाई ने अस्पताल को 10 लीटर के 18 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के अलावा फुल बॉडी पीपीई किट, हाथों के दस्ताने, फेस शिल्ड, बायोमेडिकल डिस्पोजेबल बैग और सर्जिकल फेस मास्क प्रदान किए।