फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi minimum temperature reached 4.6 degrees

पहाड़ों पर बर्फ से मैदानी इलाकों में कहर, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री

Tue, 25 Dec 2018 04:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Dec 2018 04:19 AM IST
विज्ञापन
Delhi minimum temperature reached 4.6 degrees
दिल्ली में बही सर्द हवाएं - फोटो : फाइल फोटो

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते पूरा उत्तर भारत सर्दी की चपेट में आ गया है। हिमाचल, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में पारा गोते लगा रहा है तो मैदानी इलाकों में कोहरे के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है। उत्तर रेलवे जोन की 600 में 80 से अधिक ट्रेनें सोमवार को प्रभावित हुईं। इनमें ज्यादातर 3 से 6 घंटे की देरी से चलीं। वहीं, कोहरे के चलते हरियाणा में हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की जान चली गई। 

विज्ञापन


दिल्ली में सर्दी का आलम यह है कि यहां न्यूनतम तापमान शिमला से नीचे चला गया है। जबकि श्रीनगर में रविवार रात 11 साल में सबसे सर्द रात रही। हालत यह है कि डल झील सहित कुछ जलाशय आंशिक रूप से जम गए हैं। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, यूपी व राजस्थान के लिए शीत लहर का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। पाले व शीललहर के इस कहर से 30 दिसंबर से पहले राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में नए साल का स्वागत कड़कड़ाती सर्दी में करने के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन


सोमवार को मैदानी क्षेत्र में सबसे कम तापमान यूपी के मुजफ्फरनगर में 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली का तापमान शिमला व धर्मशाला से कम रहा। शिमला में न्यूनतम तापमान 6 से 7, जबकि धर्मशाला में 5 से 6 डिग्री के बीच रहा। वहीं, दिल्ली में सोमवार को बीते सात सालों में 24 दिसंबर का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। इससे पहले 24 दिसंबर 2011 को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस था। राजधानी में सबसे कम तापमान 28 दिसंबर 2014 को 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाले-शीतलहर से राहत की उम्मीद नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले सप्ताह में सर्दी के कहर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 26 दिसंबर से एक बार फिर तापमान में गिरावट होनी शुरू होगी। 26 व 27 दिसंबर तक राजधानी दिल्ली का तापमान 4 डिग्री के आसपास बना रहेगा। 28 से 30 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रहेगा। मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, यूपी में शीत लहर व पाला की आशंका जताई है।

श्रीनगर में टूटा रिकॉर्ड 
40 दिन के ‘चिल्लई कलां’ से गुजर रहे जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में रविवार की रात 11 साल में सबसे सर्द रात रही। यहां का न्यूनतम तापमान -6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके चलते डल झील और कुछ इलाकों की पानी सप्लाई लाइन आंशिक रूप से जम गई। इसके पूर्व 31 दिसंबर 2007 को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। श्रीनगर में 13 दिसंबर 1934 को अब तक का सबसे कम तापमान -12.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। लेह में रविवार रात का न्यूनतम तापमान -14.7 और कारिगल में -15.9 रहा। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार मंगलवार मौसम साफ रहेगा, लेकिन पारे में गिरावट भी जारी रहेगी।


उत्तराखंड: कालापानी में पारा -12, एक की मौत
धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड है। कालापानी में पारा -12 डिग्री पहुंच गया। पिछले वर्षों तक यहां 15 जनवरी के आसपास माइनस 9 डिग्री तापमान रहता था। तापमान गिरने से सप्लाई लाइन में पानी जम जा रहा है। दूसरी ओर, कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर नाभीढांग से लिपुपास के बीच करीब दो फुट तक बर्फ जमी है। नाभीढांग में रात का तापमान माइनस 16 डिग्री तक पहुंच गया है। इस बीच, पिथौरागढ़ के किच्छा स्थित इंदिरा गांधी खेल मैदान में रविवार रात एक वृद्ध की ठंड से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed