फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro train runs with doors open

दिल्ली मेट्रो में भारी चूक, यात्री सहमे

Thu, 17 Jul 2014 12:33 PM IST
Updated Thu, 17 Jul 2014 12:33 PM IST
विज्ञापन
Delhi Metro train runs with doors open

दिल्ली मेट्रो बृहस्पतिवार सुबह दो स्टेशनों के बीच बिना दरवाजा बंद किए दौड़ती रही। इससे मेट्रो में सवार हजारों यात्रियों की जान सांसत में पड़ गई।

विज्ञापन


दरअसल, बृहस्पतिवार सुबह अर्जनगढ़ पहुंची और वहां यात्रियों के सवार होने के लिए मेट्रो का दरवाजा खुला, लेकिन यात्रियों के सवार होने के बाद भी दरवजा बंद नहीं हुआ। मेट्रो उसी हालत में अगले स्टेशन घिटोरनी पर दौड़ती रही।
विज्ञापन


डीएमआरसी ने इसे ट्रेन ऑपरेटर की गलती मानते हुए उसे तुरंत ससपेंड कर दिया है। साथ विस्तृत जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

हो सकता था बड़ा हादसा

Delhi Metro train runs with doors open

मेट्रो के दरवाजे बड़े और नजदीक-नजदीक होने के कारण जब मेट्रो तेजी से चली तो यात्री असहज मसूस करने लगे। दरअसल, घटना सुबह 9.26 बजे की है। इस वक्त मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या और बढ़ जाती है।

भीड़ अधिक होने पर कई सारे लोग दरवाजे के आसपास भी खड़े होकर यात्रा कर रहे थे। ऐसे में मेट्रो का दरवाजा न बंद होने से बड़ी दुघर्टना घट सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed