फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi metro train running on restricted speed on magenta line due to cable theft cause signal problem

चोरों ने रोकी मेट्रो की रफ्तार: मजेंटा लाइन पर सेवा प्रभावित, निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर

Wed, 18 Jan 2023 12:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 18 Jan 2023 12:04 PM IST
सार

डीएमआरसी का कहना है कि जो भी गड़बड़ी है उसे संचालन का काम खत्म होने के बाद ही ठीक किया जा सकेगा। ऐसे में आज पूरे दिन ही मजेंटा लाइन पर यह स्थिति बनी रहेगी।

विज्ञापन
Delhi metro train running on restricted speed on magenta line due to cable theft cause signal problem
मैजेंटा लाइन मेट्रो - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों को आज सुबह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली मेट्रो के ट्वीट के अनुसार मजेंटा लाइन पर स्थित कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन से लेकर ओखला बर्ड सेंचुरी तक ट्रेन एक निर्धारित गति से चल रही है और इसकी वजह चोर हैं।

विज्ञापन


दरअसल मजेंटा लाइन से केबल चुराने की घटना सामने आई है जिसकी वजह से सिग्नल देने वाले केबल क्षतिग्रस्त हो गए हैं और पूरी सिग्नल व्यवस्था में बाधा आ रही है। इसी के चलते आज सुबह से ही मजेंटा लाइन पर ट्रेनें रुक-रुक कर चल रही हैं।
विज्ञापन


डीएमआरसी का कहना है कि जो भी गड़बड़ी है उसे संचालन का काम खत्म होने के बाद ही ठीक किया जा सकेगा। ऐसे में आज पूरे दिन ही मजेंटा लाइन पर यह स्थिति बनी रहेगी। इसलिए लोगों से अनुरोध भी किया गया है कि वह अतिरिक्त समय लेकर चलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed