{"_id":"6a10479d977fbdc9bb085db2","slug":"delhi-metro-to-prepare-dpr-for-elevated-corridor-on-mb-road-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-137449-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एमबी रोड पर एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए दिल्ली मेट्रो बनाएगा डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एमबी रोड पर एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए दिल्ली मेट्रो बनाएगा डीपीआर
विज्ञापन
1471 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना की चार महीने में तैयार होगी डीपीआर, इसी साल परियोजना मिली थी हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के सबसे व्यस्त और जाम प्रभावित मार्गों में शामिल महरौली-बदरपुर (एमबी) रोड पर सफर करने वाले लाखों लोगों को जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने संगम विहार से बदरपुर तक प्रस्तावित करीब पांच किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) और व्यवहार्यता (फीजिबिलिटी) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस महत्वपूर्ण परियोजना की घोषणा इसी वर्ष की शुरुआत में की गई थी। इसके लिए दिल्ली सरकार ने 1471.14 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
दस्तावेज के अनुसार, इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य एमबी रोड पर वर्षों से बनी ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करना है। प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर दो हिस्सों में विकसित किया जाएगा। पहला भाग संगम विहार से मां आनंदमयी मार्ग तक लगभग 3.9 किलोमीटर लंबा होगा, जबकि दूसरा भाग पुल प्रह्लादपुर से बदरपुर तक करीब 1.1 किलोमीटर के हिस्से को कवर करेगा। इसके निर्माण के बाद संगम विहार से बदरपुर तक का मार्ग पूरी तरह सिग्नल फ्री हो जाएगा, जिससे यात्रा का समय कम होने के साथ यातायात भी सुचारु होगा।
परियोजना की खासियत इसका मौजूदा बुनियादी ढांचे के साथ एकीकरण है। प्रस्तावित कॉरिडोर को संगम विहार और मां आनंदमयी मार्ग के मौजूदा फ्लाईओवर रैंप से जोड़ा जाएगा, ताकि यातायात बाधारहित तरीके से आगे बढ़ सके। साथ ही, इसे दिल्ली मेट्रो के निर्माणाधीन डबलडेकर फ्लाईओवर एलाइनमेंट के अनुरूप विकसित किया जाएगा। बदरपुर क्षेत्र में इसे सुरक्षित ढंग से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की सड़क से जोड़ने के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय किया जाएगा।
विज्ञापन
जनवरी में फंड की मिली थी मंजूरी
इस परियोजना को इसी वर्ष जनवरी में मंजूरी मिली थी। दिल्ली सरकार की वित्त एवं व्यय समिति (ईएफसी) ने साकेत जी-ब्लॉक से पुल प्रह्लादपुर तक छह लेन के एकीकृत एलिवेटेड रोड और दो अंडरपास के निर्माण को स्वीकृति दी थी। अधिकारियों के अनुसार, योजना पर दो चरणों में काम होगा। पहले चरण में साकेत जी-ब्लॉक से संगम विहार तक 2.42 किलोमीटर लंबे डबलडेकर एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण दिसंबर 2027 तक पूरा होने का लक्ष्य है। दूसरे चरण में मां आनंदमयी मार्ग से पुल प्रह्लादपुर तक करीब 2.48 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा।