{"_id":"159b041257a54af5c317b779d5b73795","slug":"delhi-metro-station-will-be-closed-on-republic-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो में सफर करते हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो में सफर करते हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर
अखिलेश कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Jan 2014 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड के सुरक्षा कारणों से कुछ मेट्रो स्टेशन आंशिक रूप से बंद रहेंगे।
विज्ञापन
हालांकि पिछले वर्षों के मुकाबले स्टेशन कम समय के लिए बंद रहेंगे जिससे यात्रियों की परेशानी थोड़ी कम होगी।
नोएडा व गाजियाबाद से दिल्ली को जोड़ने वाली लाइन पर एक घंटे पूरे कॉरिडोर की सेवा यात्रियों को नहीं मिलेगी। शॉर्ट लूप पर ही ट्रेन चलेगी। पुलिस के निर्देश से मेट्रो स्टेशन की सभी पर्किंग 25 जनवरी 2 बजे से 26 जनवरी दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी।
डीएमआरसी के अनुसार लाइन-दो जहांगीरपुरी से हुडा सिटी सेंटर के केन्द्रीय सचिवालय, उद्योग भवन स्टेशन सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे।
पटेल चौक और रेसकोर्स स्टेशन स्टेशन सुबह 9 बजे से 12 बजे तक बंद रहेगा। वहीं केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर दौरान लाइन-दो व लाइन-6 के बीच इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
प्रवक्ता के अनुसार लाइन-तीन द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा सिटी सेंटर/आनंद विहार कॉरिडोर के मंडी हाउस व प्रगति मैदान स्टेशन पौने 11 बजे से पौने बारह बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान नोएडा सिटी सेंटर से इंद्रप्रस्थ, वैशाली से यमुना बैंक और द्वारका सेक्टर-21 से बाराखंभा के बीच मेट्रो की शॉर्टलूप सेवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
मसलन, इस एक घंटे के दौरान ट्रेन में सवार होकर यात्री लाइन के एक छोर से सवार होकर दूसरे छोर तक नहीं जा सकेंगे। नोएडा से आने वाले यात्रियों को इंद्रप्रस्थ, वैशाली से आने वालों को यमुना बैंक और द्वारका से आने वालों बाराखंभा रोड स्टेशन पर ही ट्रेन से उतरना पड़ेगा।
डीएमआरसी के अनुसार केंद्रीय सचिवालय से बदरपुर कॉरिडोर का केंद्रीय सचिवालय स्टेशन सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक सिर्फ इंटरचेंज के लिए ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि सफर से पहले मेट्रो हेल्पलाइन पर फोन करके निकलें।