फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi metro started online survey for passenger feedback

आप दिल्ली मेट्रो की सेवाओं से संतुष्ट हैं?

Sat, 26 Apr 2014 02:09 AM IST
Updated Sat, 26 Apr 2014 02:09 AM IST
विज्ञापन
delhi metro started online survey for passenger feedback

दिल्ली मेट्रो सवारी कराने के साथ-साथ अब लोगों की अपनी सेवा पर संतुष्टि भी पूछेगी। इस संबंध में डीएमआरसी ऑनलाइन सर्वे करवाने जा रहा है।

विज्ञापन


सर्वे में दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों से उनकी संतुष्टि के बारे में पूछा जाएगा। यह सर्वे डीएमआरसी की ही वेबसाइट पर 28 अप्रैल से 25 मई तक चलेगा।

इसके लिए सभी ग्राहकों से अपील की गई है कि वे अपना फीडबैक वेबसाइट पर दे दें, ताकि मेट्रो की कार्यप्रणाली के बारे में लोगों की राय जानी जा सके।

पहली बार हो रहा है ये सर्वे

delhi metro started online survey for passenger feedback

डीएमआरसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कम्यूनिकेशन, अनुज दयाल के मुताबिक, सर्वे मेट्रो के दो प्रमुख वैश्विक संगठन कोमेट और नोवा मिल कर रहे हैं। इस सर्वे के नतीजों की विश्व की अन्य मेट्रो के सर्वे के नतीजों से तुलना की जाएगी।

इस दौरान मिले फीडबैक के आधार पर डीएमआरसी कमियों में सुधार और सफर को और भी सुविधाजनक बनाएगा। यह ऑनलाइन सर्वे तीन से पांच मिनट में पूरा किया जाएगा। इस दौरान यात्रा के दौरान सूचना, कस्टमर केयर, आराम, भीड़भाड, सुरक्षा, मेट्रो की पहुंच, यात्रा से पहले की सूचना आदि से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।

इस तरह यह कुल संतुष्टि माप सर्वे होगा। यह पहली बार है जब डीएमआरसी ऑनलाइन सर्वे करा रहा है। इससे पहले भी डीएमआरसी ने मेट्रो की सुविधाओं को लेकर सर्वे कराया था। लेकिन इसमें मेट्रो का उपयोग करने वालों से स्टेशनों पर फीडबैक इकट्ठा किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed