फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro Services were affected for about two hours on Violet Line

Delhi Metro: वायलेट लाइन पर करीब दो घंटे तक सेवाएं रहीं प्रभावित, हलाकान रहे यात्री

Fri, 05 May 2023 02:38 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 05 May 2023 02:38 PM IST
सार

डीएमआरसी ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे ट्वीट कर कहा कि 'कश्मीरी गेट और राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) के बीच सेवाएं बाधित हैं। जबकि अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं।

विज्ञापन
Delhi Metro Services were affected for about two hours on Violet Line
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन की सेवाएं शुक्रवार को करीब दो घंटे तक प्रभावित रहीं। जिससे सुबह के समय में ऑफिस जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन

डीएमआरसी ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे ट्वीट कर कहा कि 'कश्मीरी गेट और राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) के बीच सेवाएं बाधित हैं। जबकि अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं। इसके बाद इस समस्या का समाधान होने में करीब दो घंटे बीत गए। 11.40 पर फिर ट्वीट कर सेवाएं सामान्य होने की जानकारी दी।

विज्ञापन

इस बीच यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग बसों और कैब के माध्यम से अपने-अपने गंतव्य की ओर पहुंचे। सुबह का समय होने की वजह से दफ्तरों को जा रहे लोगों को अधिक मुश्किलें हुईं। बता दें कि वायलेट लाइन दिल्ली में कश्मीरी गेट और हरियाणा में बल्लभगढ़ को जोड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed