{"_id":"58c2c01b4f1c1bbb50dc4d59","slug":"delhi-metro-on-holi-will-be-available-from-monday-at-2-30-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर दिल्ली मेट्रो सोमवार को ढाई बजे से मिलेगी, मेट्रो की फीडर बस सेवा भी उपलब्ध नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर दिल्ली मेट्रो सोमवार को ढाई बजे से मिलेगी, मेट्रो की फीडर बस सेवा भी उपलब्ध नहीं होगी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 11 Mar 2017 08:43 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो
- फोटो : wikipedia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के दिन मेट्रो से कहीं जाने की तैयारी कर रहे हैं तो अपना प्लान बदल लें। क्योंकि दिल्ली मेट्रो सुबह से दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन
रंगों के त्यौहार होली के उपलक्ष्य पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं 13 मार्च को दोपहर ढाई बजे से शुरू होंगी। इस दौरान यात्रियों को दिल्ली मेट्रो की फीडर बस सेवा की सुविधा भी नहीं मिलेगी। हालांकि दोपहर बाद मेट्रो ट्रेन की सेवा सामान्य रूप से चलेगी।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन प्रबंधन (डीएमआरसी ) के मुताबिक दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सोमवार को सुबह के समय उपलब्ध नहीं होंगी। नोएडा सिटी सेंटर /वैशाली से द्वारका सेक्टर 21, समयपुर बादली से हुड्डा सिटी सेंटर, एस्कोर्ट मुजेसर से आईटीओ, इंद्रलोक से मुंडका, दिलशाद गार्डन से रिठाला के अलावा नई दिल्ली से एयरपोर्ट टर्मिनल 3 के बीच चलने वाली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी मेट्रो सेवा 2.30 मिनट से शुरू होगी।
विज्ञापन