फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro family of deceased Reena will get 15 lakh and children education

Delhi Metro: मृतका रीना के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी DMRC, हरदीप पुरी ने भी दिए निर्देश; मिलेंगे 15 लाख

Thu, 21 Dec 2023 07:48 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 21 Dec 2023 07:48 AM IST
सार

दिल्ली मेट्रो ने मृतका रीना के परिजनों को 15 लाख रुपये के मुआवजे का एलान है। मेट्रो के गेट में साड़ी फंसने से महिला की मौत हो गई थी। सके अलावा डीएमआरसी ने मृतका के दोनों बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा भी उठाने का फैसला किया है। इसके लिए अधिकारियों की एक टीम बनाई गई है। 

विज्ञापन
Delhi Metro family of deceased Reena will get 15 lakh and children education
मृतका रीना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेट्रो की गेट में साड़ी फंसने से हुई महिला की मौत के हफ्तेभर बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने मृतका के परिजनों को 15 लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है। इसके अलावा डीएमआरसी ने मृतका के दोनों बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा भी उठाने का फैसला किया है। इसके लिए अधिकारियों की एक टीम बनाई गई है। 

विज्ञापन

इस मामले में केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी निर्देश दिया है कि बच्चों की देखभाल और शिक्षा दिल्ली मेट्रो प्रबंधन द्वारा सुनिश्चित की जाए। 14 दिसंबर को रेड लाइन पर इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर महिला यात्री हादसे का शिकार हुई थी। 16 दिसंबर को अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनुज दयाल ने बताया कि मेट्रो रेलवे दावे की प्रक्रिया नियम 2017 के प्रावधानों के तहत मृतका रीना के परिजन को पांच लाख का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा मृतका के बच्चों को मानवीय सहायता के रूप में 10 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि भी दी जाएगी। चूंकि मृतका के दोनों बच्चे अभी नाबालिग हैं, ऐसे में यह राशि किसे दी जाएगी, इसके लिए मेट्रो कानूनी सलाह ले रही है।

विज्ञापन

हादसे न हों इसके लिए बनाई जाएगी योजना 
घटना कैसे हुई और मेट्रो का गेट क्यों नहीं खुला, इसकी जांच मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) कर रहे हैं। इसकी जांच कब खत्म होगी इस बारे में मेट्रो की तरफ से बताया नहीं गया है। डीएमआरसी के सूत्रों ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद इस तरह के हादसे न हो इसको लेकर एक विस्तृत योजना तैयार की जाएगी। अभी फिलहाल भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed